India US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत जारी, विदेश मंत्रालय ने कई अहम मुद्दों पर दी जानकारी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा की तारीखों पर चर्चा जारी है। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एस. जयशंकर की मुलाकात प्रस्तावित है। मालदीव को करेंसी स्वैप राहत और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी अहम बयान सामने आया है।

India US Trade Deal :  भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों देश व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संपर्क में हैं। आगामी उच्चस्तरीय बैठकों में व्यापार, ऊर्जा, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

ads

अमेरिका में भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चिंता

अमेरिका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा में गोलीबारी की कोशिश से जुड़े मामले पर भारत ने चिंता जताई है। जायसवाल ने कहा कि इस घटना ने अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम और नस्लीय भेदभाव से जुड़े मामलों पर भी ध्यान आकर्षित किया है। भारत ने अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई पर गौर किया है और वहां रहने वाले भारतीयों सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करने की अपील की है।

Adst

मालदीव को 3000 करोड़ रुपये के करेंसी स्वैप में राहत

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने मालदीव सरकार के अनुरोध पर 3000 करोड़ रुपये के करेंसी स्वैप समझौते का पहला रोलओवर करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 23 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। अक्टूबर 2024 में हस्ताक्षरित समझौते के तहत उठाया गया यह कदम मालदीव की वित्तीय स्थिरता को समर्थन देने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित कनाडा यात्रा की तारीखों को लेकर दोनों देशों के बीच चर्चा चल रही है। जायसवाल ने बताया कि कनाडा की विदेश मंत्री के हालिया भारत दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की थी। यात्रा की तारीखें तय होने के बाद उचित समय पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अमेरिकी सांसद की SIR टिप्पणी पर भारत का जवाब

अमेरिकी सांसद प्रमीला जयपाल की भारत की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) संबंधी टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने आपत्ति जताई। जायसवाल ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां पर्याप्त तथ्यात्मक जानकारी के बिना की गई हैं। उनके अनुसार, किसी देश की चुनावी प्रक्रिया पर इस प्रकार की टिप्पणी उसके लोकतांत्रिक संस्थानों में हस्तक्षेप जैसी हो सकती है।

Adst

भारत-UAE संबंधों और पश्चिम एशिया पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री के साथ व्यापार, ऊर्जा और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भी विचार साझा किए। जयशंकर ने अबू धाबी में आयोजित रायसीना डायलॉग में भाग लिया और जॉर्जिया के विदेश मंत्री तथा रास अल खैमाह के शासक से भी मुलाकात की।

मुंबई में होंगे UAE और अमेरिकी विदेश मंत्री

विदेश मंत्रालय के अनुसार, UAE के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान 19 और 20 अक्टूबर 2026 को मुंबई आएंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत करेंगे। बैठकों में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, फिनटेक और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की उम्मीद है।

दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों पर मंत्रालय का बयान

दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि संबंधित भारतीय संस्थान और एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं तथा अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्रवाई कर रही हैं। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि विदेशी प्रतिनिधियों की मेजबानी दिल्ली के बाहर करने की परंपरा जारी है।

Read More  :  Ambikapur News : अम्बिकापुर की लोक नृत्य प्रतियोगिता में कौन बना विजेता? जानिए दोनों वर्गों के परिणाम

Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst