उदयपुर@thetarget365 : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सानी बर्रा में ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर के नीचे आने से मौके पर मौत हो गया है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है।
जानकारी अनुसार, ग्राम सानीबर्रा के स्कूल ग्राउंड के नीचे खेत में जेसीबी के माध्यम से दो ट्रैक्टर लोडिंग में लगे हुए थे। तभी ट्रैक्टर मालिक का भतीजा ओमप्रकाश मरकाम पिता हीरालाल मरकाम 35 वर्ष ग्राम सानीबर्रा जेसीबी में बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर लोडिंग हुआ और आगे बढ़ने से पहले जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली में जाने के लिए पैर आगे बढ़ाया तभी ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा आगे बढ़ा दिया गया, उसी समय पैर ट्राली में न जाकर ट्राली के नीचे आ गया और सिर में ट्राली का टायर चढ़ गया। जिससे ओम प्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगते ही तुरंत उदयपुर पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा सीएससी उदयपुर भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अग्रिम जांच कार्यवाही की जा रही है।
Iran-US War: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
Elon Musk AI Prediction: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और स्पेसएक्स (SpaceX) के…
Maa Chandraghanta Puja Vidhi: आज चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, जो पूरी तरह…
Surguja ACB Action: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चौंकाने वाला मामला…
UPSC CMS 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर…
UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे लाखों बेरोजगार…
This website uses cookies.