Sardar Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से देश को हरित परिवहन की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के शामिल होने के साथ अब एकता नगर में कुल 55 ई-बसें पर्यटकों को मुफ्त, स्वच्छ और स्मार्ट यात्रा सुविधा प्रदान करेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि “एकता नगर केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास का जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने इसे देश की पहली ई-सिटी (E-City) के रूप में विकसित करने का विजन प्रस्तुत किया। मोदी ने कहा कि ई-बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी बल्कि पर्यटकों को अत्याधुनिक और आरामदायक यात्रा अनुभव भी प्रदान करेंगी।
नवीनतम 9 मीटर लंबी एसी मिनी ई-बसें एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती हैं। इन बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष लिफ्टिंग सिस्टम, महिलाओं के लिए चार गुलाबी सीटें, और अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। ये सभी बसें 100% इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित हैं, जिससे ध्वनि और वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अथॉरिटी प्रधानमंत्री के ‘हरित भारत’ विजन के तहत एकता नगर को देश की पहली पर्यावरण-अनुकूल ई-सिटी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। 2021 में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहल की घोषणा की थी। तब से एकता नगर में ई-कार, ई-रिक्शा और ई-बसें चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही हैं।
नई ई-बसों के शुभारंभ के साथ एकता नगर अब हरित ऊर्जा, टिकाऊ पर्यटन और स्मार्ट परिवहन का अद्वितीय मॉडल बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री की इस पहल से यहां आने वाले लाखों पर्यटक अब अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण-संवेदनशील यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।
Read More: IPL 2026: ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह की IPL में वापसी, LSG में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
UP Weather : उत्तर प्रदेश में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला है, जहां…
Chhattisgarh CSMCL Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन…
Suvendu Adhikari Decision : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक युगांतरकारी बदलाव देखने को मिल…
Tamil Nadu floor test : तमिलनाडु विधानसभा में आज हुए फ्लोर टेस्ट (विश्वास मत) ने…
Kerala new CM : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण भारत में कांग्रेस…
Amul milk price hike : देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी 'अमूल' (Amul) ने आम…
This website uses cookies.