Dhamtari Murder: धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी मां को गाली देने की रंजिश में अपने ही दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मनीष कुमार मिथिलेश के रूप में हुई है, जबकि मुख्य आरोपी होमेश कुमार साहू (19) है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मनीष और होमेश के बीच पहले से ही गाली-गलौज को लेकर विवाद चल रहा था। मनीष ने नशे की हालत में होमेश को मां की गाली दी थी, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव गहरा गया। इसी बात का बदला लेने के लिए होमेश ने अपने भाई मनीष कुमार साहू (21) और दोस्त चाहत यादव (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।
21-22 अक्टूबर की दरमियानी रात तीनों आरोपियों ने मनीष को शराब पिलाई। जब मनीष नशे में बेसुध हो गया, तो उन्होंने गमछे से उसका गला घोंट दिया और फिर शव को चटौद पुल के नीचे फेंक दिया। लेकिन जब देखा कि उसकी सांसें अभी चल रही हैं, तो आरोपी होमेश ने पत्थर उठाकर बार-बार उसके सिर पर वार किया, जिससे मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। अगले दिन जब ग्रामीणों ने पुल के नीचे युवक की लाश देखी, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कुरूद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को आखिरी बार होमेश कुमार साहू के साथ देखा गया था। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और पूरा मामला कबूल कर लिया। उसने अपने भाई और दोस्त की संलिप्तता भी स्वीकार की।
धमतरी के एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटे के भीतर हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस वारदात को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत सरकार ने देश…
Stock Market Crash: ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के पारंपरिक…
NCW Summons KD Team: मनोरंजन जगत में उस समय खलबली मच गई जब राष्ट्रीय महिला…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का उत्साह चरम पर है। 28…
Karachi Rain Havoc: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची इस समय कुदरत के भीषण प्रकोप का…
US Intelligence Report: अमेरिकी सीनेट में बुधवार (18 मार्च, 2026) को 'यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी' की…
This website uses cookies.