मजदूरों से भरी पिकअप वाहन दूसरे वाहन को टक्कर मार पलटी, दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

सीतापुर @thetarget365 गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बिशुनपुर के पास तेज रफ्तार दो मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोगों को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सीतापुर और बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए रिफर किया गया है।

देखें वीडियो 👇

https://www.instagram.com/thetarget365/reel/C-kQ_zkixxa/?igsh=MWx0ODIyZzc2am9yMQ==

जानकारी अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर के पास तेज रफ्तार दो मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ग्राम जजगा जामडीह से खेत में धान रोपाई के लिए एक पिकअप वाहन में करीब 20-25 महिला-पुरुष सवार हो कर जा रहे थे। तेज रफ्तार वाहन चालक ने अचानक पिकअप से नियंत्रण खो दिया और उसकी वाहन अनियंत्रित होकर एक अन्य पिकअप वाहन से जा टकराई। दुर्घटना के बाद बिशुनपुर चौक के पास नेशनल हाईवे 43 के बीच में दोनो वाहनें पलट गई। घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार शुरू हो गई। दूसरी दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में 4 लोग सवार थे।

  सूचना पर 112 की दो टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर और बतौली में इलाज के लिए पहुंचाया गया। दुर्घटना में कई मजदूर घायल हो गए हैं। जिनका इलाज चिकित्सक कर रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 मरीजों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया।

thetarget365

Recent Posts

Cameron Green KKR : क्या 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन बने KKR की हार के सबसे बड़े विलेन? फैंस का फूटा गुस्सा

Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…

4 hours ago

Baloda Bazar News: स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…

4 hours ago

Bilaspur Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं, बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Bilaspur Road Accident:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…

4 hours ago

Share Market Update March 30: ईरान संकट का कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे धड़ाम

Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…

4 hours ago

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert:  छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…

4 hours ago

IPL 2026 Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ का कोहराम, रोहित शर्मा ने जड़ा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…

5 hours ago

This website uses cookies.