शहर की खराब एनएच सड़कों के निरीक्षण पर कलेक्टर के साथ निकले सरगुजा सांसद

अधिकारियों को दिया वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और कलेक्टर विलास भोसकर ने स्वयं दोपहिया वाहन में सवार होकर गांधी चौक से रेलवे स्टेशन प्वाइंट तक और खरसिया चौक से खराब एनएच सड़क का निरीक्षण किया। सांसद ने सड़क में विभिन्न स्पॉट पर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

देखें वीडियो 👇

शहर में सड़कों के खस्ताहाल को लेकर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और कलेक्टर विलास भोसकर ने सोमवार को सुबह स्कूटी में बैठकर सड़कों का निरीक्षण किया। अंबिकापुर शहर के अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। साथ ही खरसिया नाका से दरिमा चौक के बीच खराब सड़क होने की वजह से खेतों का पानी सड़क पर आ रहा है। यहां बरसात के दिनों में घुटनों से ज्यादा पानी भरा हुआ है। राहगीर गड्ढे में ही जाकर गिर रहे हैं। जिसकी शिकायत लगातार सरगुजा सांसद एवं जिला प्रशासन से की जा रही थी। लोकसभा संसद की कार्रवाई ख़त्म होने के बाद सरगुजा पहुंचे सांसद चिंतामणि महाराज ने तत्काल अंबिकापुर शहर के खस्ताहाल सड़कों का कलेक्टर के साथ निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल ही वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है साथ ही बरसात खत्म होने के बाद सड़कों का डामरीकरण करने का भी निर्देश दिया है। मौके पर एनएच व नगर निगम के अधिकारियों ने सड़कों के नवीनीकरण की कार्ययोजना, नाली निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी सांसद चिन्तामणि महाराज को दी।

thetarget365

Recent Posts

PBKS vs MI Result : मुंबई की जीत ने पंजाब को मझधार में छोड़ा, जानें प्लेऑफ के लिए अब क्या है समीकरण

PBKS vs MI Result :  आईपीएल 2026 के ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब…

8 minutes ago

Modi Cabinet 2.0: 21 मई की बैठक में बड़े बदलाव के संकेत, देश के लिए तैयार हो रहा है बचत का नया फॉर्मूला

Modi Cabinet 2.0:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आगामी 21 मई 2026 को मंत्रिपरिषद…

11 minutes ago

Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती पर भारी पड़ सकती है एक चूक, तेल चढ़ाने का सही तरीका जानें

Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में शनि देव को एक न्यायप्रिय देवता और कर्मफल…

29 minutes ago

Deepak Bati Niyam : पूजा में दीपक की बाती के नियम, गोल या लंबी, जानें किसे जलाना है शुभ

Deepak Bati Niyam :  हिंदू धर्म में दीपक जलाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के…

59 minutes ago

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

9 hours ago

This website uses cookies.