राजनीति

कांग्रेस से पार्षद का टिकट दिलाने के बहाने महिला से गैंगरेप, होटल में बुलाकर 3 लोगों ने किया दुष्कर्म

Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर में एक महिला के साथ पार्षद का टिकट दिलाने के बहाने बुलाकर गैंगरेप को अंजाम दिया गया है. अब महिला ने सिंधीकैंप थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. उसने आरोप लगाया कि उसे कांग्रेस के पार्षद का टिकट दिलाने के बहाने होटल में बुलाया गया था. इस दौरान उससे कांग्रेस के एक विधायक से बात भी कराई गई थी. बाद में महिला को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल में तीन लोगों ने गैंगरेप किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी है महिला

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय महिला कांग्रेस पार्टी से काफी लंबे समय से जुड़ी हुई है. कुछ समय पहले उसकी बबलू नाम के शख्स से मुलाकात हुई. एफआईआर के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान बबलू ने कांग्रेस पार्टी में अच्छी पकड़ होने की बात कही और कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के टिकट के लिए बात कराने के बहाने एक होटल में बुलाया.

कांग्रेस विधायक से फोन पर कराई बात

जब महिला स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पहुंची तो वहां पर पहले से ही बबलू के दो परिचित मुन्ना और वसीम मौजूद थे. महिला का आरोप है कि होटल में उससे कांग्रेस के एक विधायक से बात करवाई गई और कुछ देर में वापस फोन करने को कहकर उसे होटल में ही रोक लिया गया. इसके बाद उसे खाने में नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. फिर बबलू और उसके दो साथी वसीम और मुन्ना ने बारी-बारी से गैंगरेप किया. जब महिला होश में आई और विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकी दी. फिलहाल पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है.

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

1 hour ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

3 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

3 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

3 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

3 hours ago

This website uses cookies.