Thetarget365

मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने वीडियो भी बनाया

Crime News : कासगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. यहां झाल पुल इलाके के पास पिकनिक मनाने आई एक युवती के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि मंगनी के तीन दिन बाद युवती अपने मंगेतर के साथ झाल के पुल पर घूमने आई थी. इसी दौरान यहां सात-आठ युवक पहुंच गए और दोनों पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे. इसके बाद आरोपियों ने मंगेतर को बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट की और नकदी लूट ली.

वहीं युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया. डरी-सहमी पीड़िता दो दिन तक चुप रही, लेकिन जब तबीयत बिगड़ी, तो परिजनों को पूरी बात बताई. परिजन युवती को लेकर घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और पांच को हिरासत में ले लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से पुलिस को ऐसे अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें मंगेतर के सामने युवती के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाई गई थी.

कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि झाल पुल इलाके के एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती यहां पर अपने मंगेतकर के साथ घूमने आई थी. मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

1 hour ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

3 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

3 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

3 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

3 hours ago

This website uses cookies.