छत्तीसगढ़

जंगल में शिकार के दौरान चली गोली, युवक की मौत – छह आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज @thetarget365 : जिले के त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी डिण्डो के बेलसर गांव के जंगल में शिकार के दौरान हुई एक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मगर साय, निवासी बेलसर ने चौकी डिण्डो में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र मुकेश गोड़ अपने साथी राजेन्द्र पण्डो के साथ जंगली सुअर और कोटरी का शिकार करने पुरानपानी जंगल गया था। इस दौरान राजेन्द्र पण्डो द्वारा भरमार बंदूक से फायरिंग करते समय मुकेश गोड़ के पीठ में गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर एसडीओपी रामानुजगंज के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि राजेन्द्र पण्डो, रामलखन पण्डो, शंकर पण्डो, विंध्याचल कोड़ाकू और मृतक मुकेश गोड़ सभी भरमार बंदूक के साथ शिकार के लिए गए थे। घटना के समय फायरिंग के दौरान मुकेश अचानक राजेन्द्र के सामने आ गया, जिससे गोली उसे लग गई।

पढ़ें संबंधित खबर..

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास अवैध हथियार थे, जो टेम्पू उर्फ रामनरेश पण्डो द्वारा खरीदे गए थे। पूछताछ में टेम्पू पण्डो ने स्वीकार किया कि उसने ये भरमार बंदूकें सोहराब अंसारी निवासी दुधवल, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) से खरीदी थीं।

पुलिस ने घटनास्थल से एक भरमार बंदूक बरामद कर उसे निष्क्रिय किया तथा आरोपियों के कब्जे से अन्य हथियार भी जब्त किए। सभी आरोपियों राजेन्द्र पण्डो, शंकर पण्डो, रामलखन पण्डो, विंध्याचल कोड़ाकू, टेम्पू उर्फ रामनरेश पण्डो और सोहराब अंसारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 105 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और अवैध हथियारों के स्रोत की भी जांच की जा रही है।

Recent Posts

Purple Cap Winner IPL 2026: रबाडा ने फाइनल में भुवनेश्वर से छीनी पर्पल कैप, आखिरी ओवरों का वो रोमांच!

Purple Cap Winner IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…

5 hours ago

RCB Champion : कप्तान रजत पाटीदार ने आगे रहकर किया कमाल, जानिए जीत के वो पांच मास्टरस्ट्रोक

RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

5 hours ago

Suman Kalyanpur Death : नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, नवासी साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Suman Kalyanpur Death :  भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…

5 hours ago

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

5 hours ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

6 hours ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

7 hours ago

This website uses cookies.