छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश: जगदलपुर में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किया खुलासा, 3 युवती गिरफ्तार

जगदलपुर@thetarget365 : जगदलपुर जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। किराए के मकान में 1500 रुपए में सौदा हो रहा था। पुलिस की टीम खुद ग्राहक बनकर पहुंची और मकान से 3 युवती और 2 युवकों को पकड़ लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि जगदलपुर के तेतरखूंटी इलाके में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्लानिंग की। जिस मुखबिर ने सेक्स रैकेट के बारे में पुलिस को बताया था। पुलिस ने उससे दलाल का नंबर लिया।

महिला ही चला रही थी सेक्स रैकेट

सेक्स रैकेट चलाने वाली दलाल महिला ही है। ग्राहक बनकर पुलिस ने उसे फोन किया। महिला ने फोन पर तेतरखूंटी का पता दिया। कहा कि, वहां चले जाएं, लड़की मिल जाएगी लेकिन, 1500 रुपए लगेंगे। जब पुलिस पहुंची, तो कमरे में एक युवती मिली।

2 युवती जगदलपुर, एक ओडिशा की

इसके अलावा, पास के दूसरे कमरे में युवतियां और युवक मिले। इसके बाद बाहर खड़े बोधघाट थाने के जवानों ने छापेमारी की और सभी को पकड़ लिया। टीम सभी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। इनमें 3 युवतियों में 1 ओडिशा और 2 जगदलपुर की रहने वाली हैं। जबकि, 2 युवक विपिन एम जी. और प्रवीण ए पी है।

सभी आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने कहा कि, सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनके पास से 4500 रुपए कैश और कुछ फोन भी मिले हैं। फिलहाल, मामले में की जांच जारी है।

Recent Posts

Uttar Pradesh Crime : फिरोजाबाद में हैवानियत, शादी से इनकार पर मासूम की दर्दनाक हत्या

Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसा…

10 minutes ago

Rajnandgaon Fraud : राजनांदगांव डोंगरगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे स्कूल कोड से दिलाई परीक्षा

Rajnandgaon Fraud :  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर…

21 minutes ago

Raipur Delhi Flight : रायपुर-दिल्ली फ्लाइट पर बड़ा असर, इंडिगो ने घटाईं उड़ानें, यात्री परेशान

Raipur Delhi Flight : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के…

29 minutes ago

Former TMC MLA Arrested : प्रयागराज में टीएमसी के पूर्व विधायक खोकन दास गिरफ्तार, बंगाल पुलिस को बड़ी कामयाबी

Former TMC MLA Arrested : उत्तर प्रदेश के संगम शहर प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और…

40 minutes ago

IPL 2026 Final : IPL फाइनल महामुकाबले पर मंडराया बारिश का साया, फैंस की बढ़ी चिंता

IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले का इंतजार कर…

53 minutes ago

This website uses cookies.