Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 15 April 2026: आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मेष, वृषभ, सिंह और तुला जैसी राशियों के करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार तक के लिए पूरा दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज इन राशियों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी तो वहीं कर्क, कुंभ और मीन राशि के लोगों को बात-व्यवहार में विनम्रता और अपने कामकाज में सावधानी रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 15 अप्रैल 2026, बुधवार का पूरा राशिफल.
15 अप्रैल, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज भाग्य आपका साथ देगा. आय में वृद्धि हो सकती है. सामाजिक रूप से यश और कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. दोपहर के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस दौरान आपको नकारात्मक विचारों से भी बचना होगा. पूंजी निवेश से पहले आपको सोच- समझकर कदम उठाने की जरूरत है. परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है. वाहन चलाते समय बहुत ध्यान रखें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अपने काम से काम रखें.
15 अप्रैल, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी है. व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी. आपके काम की उचित प्रशंसा होगी. कार्यस्थल पर भी मनचाहा काम मिलने से आपको खुशी मिलेगी. सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. काम भी सरलता से पूरे होंगे. आर्थिक लाभ होगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बरकरार रहेगा. नए कामों के आयोजन करने के लिए समय अच्छा है. सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग हैं. किसी अच्छी जगह पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे.
15 अप्रैल, 2026 बुधवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. विरोधियों और अधिकारियों के साथ आज किसी भी तरह से वाद-विवाद में ना पड़ें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. आनंद- प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में अधिक धन खर्च हो सकता है. व्यापार के क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे. फिर भी दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आ सकता है. धन प्राप्ति के लिए अच्छा योग है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
Trump praised Asim Munir : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच…
Pawan Khera setback : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें एक बार फिर…
Gold-Silver Alert: भारतीय सराफा बाजार में आज यानी 15 अप्रैल को सोने की कीमतों में…
Health Update: केला प्रकृति का एक ऐसा अनमोल उपहार है जो न केवल स्वाद में…
Vastu Alert: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई घर को केवल भोजन पकाने का…
Fatehgarh Sahib road accident : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में देर रात एक हृदयविदारक सड़क…
This website uses cookies.