Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 26 February 2026: आज फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में हैं, जिसके कारण आज कन्या, तुला और धनु राशि के लिए पूरा दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज गुरुवार के दिन इन राशियों का गुडलक पूरी तरह से काम करेगा. आज जहां कन्या और तुला राशि को करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और लाभ के साथ मनचाही प्रगति मिलेगी तो वहीं वृषभ, कर्क और सिंह राशियों को सावधानी से अपने काम करने की आवश्यकता रहेगी. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा बृहस्पतिवार, जानने के लिए पढ़ें 26 फरवरी 2026, गुरुवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आपके विचार स्थिर नहीं होने से आप उलझन में रह सकते हैं. बिजनेस या नौकरी में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा. आप सफलतापूर्वक उससे बाहर आ सकेंगे. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगा. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है.
चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर आज आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए. दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी से मतभेद हो सकता है. दोपहर के बाद मीठी वाणी से आप किसी को भी आकर्षित कर सकेंगे. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
चंद्रमा आज 26 फरवरी, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज भाग्यवृद्धि का दिन है. स्वादिष्ट और उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी. आज आप अपने लिए नए वस्त्र और आभूषण खरीदने या पहनने में व्यस्त रहने वाले हैं. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. धन का अनावश्यक व्यय न हो, इसका ध्यान रखें. उपहार मिलने से मन आनंदित होगा. नेगेटिव विचारों को मन में न आने दें, अन्यथा आपके काम सफल होने में दिक्कत आएगी. परिवार के साथ उत्साहपूर्वक समय गुजरेगा. दोस्तों से लंबी बातचीत होगी.
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए फैंस की लंबी प्रतीक्षा…
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन 'ब्लैक थर्सडे' साबित हुआ।…
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार, 12 मार्च 2026 को एक बड़ा…
Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र, मुंबई स्थित विधान भवन से एक बेहद तनावपूर्ण खबर…
Internet Data Tax: आने वाले समय में मोबाइल और ब्रॉडबैंड का उपयोग करना आपकी जेब…
US-Iran conflict: मध्य पूर्व में जारी भीषण रक्तपात के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन…
This website uses cookies.