Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 28 January 2026: आज माघ मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में हैं, जिसके कारण आज कर्क राशि को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और उनके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे तो वहीं कन्या राशि को कारोबार में लाभ और मीन राशि वालों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी. आज जहां इन राशियों का पूरा दिन गुडलक लिए रहेगा, वहीं मेष, मिथुन, तुला और धनु जैसी राशियों को अपने काम समझदारी और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 28 जनवरी 2026, बुधवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा राशि बदलकर आज 28 जनवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आप खर्च पर संयम रखें. अनावश्यक कार्यों पर भी धन खर्च हो सकता है. धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कामों में सावधानी रखने की जरूरत है. कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें. मित्रों एवं परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका बनी रहेगी. आज का दिन मध्यम फलदायी है. प्रेम जीवन में संतुष्टि का अभाव रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में आज लापरवाही करने से बचें. जीवनसाथी के साथ विवाद टालने के लिए जरूरी है कि उनकी भावनाओं की भी कद्र करें.
चंद्रमा राशि बदलकर आज 28 जनवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज का दिन शुभ फलदायी है. आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता का अनुभव करेंगे. इसके परिणामस्वरूप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे. अपने उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे. कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. आर्थिक योजना बना सकेंगे. आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
चंद्रमा राशि बदलकर आज 28 जनवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज संयमित व्यवहार आपको बहुत सी तकलीफों से बचा लेगा. ज्यादा बातचीत के कारण गलतफहमी हो सकती है. शारीरिक पीड़ा के कारण मानसिक अस्वस्थता की अनुभूति होगी. इस कारण कार्यस्थल पर भी आपका मन विचलित रहेगा. पारिवारिक माहौल में किसी बात का डर लगा रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्च में वृद्धि होगी. धार्मिक प्रवृत्ति के कारण मानसिक शांति का अनुभव होगा. आज मौन रहकर अपने काम पर ध्यान दें.
Odisha Triple Murder: ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
India Energy Security: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की…
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक युगांतकारी बदलाव की आहट सुनाई दे रही है।…
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली…
BCCI Awards 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के चमकते सितारे और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन…
Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धर्म और सियासत का…
This website uses cookies.