Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 30 April 2026: आज वैशाख मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि का पूरा दिन बहुत शुभ और लाभप्रद रहने वाला है. आज इन राशियों को घर और बाहर लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन तथा करियर-कारोबार में लाभ होगा, लेकिन आज वृषभ, मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को अपने काम बहुत सोच-समझकर करने होंगे नहीं तो उन्हें परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज किन बातों का ख्याल रखकर आप अपने दिन को शुभ बना सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें 30 अप्रैल 2026 का पूरा राशिफल.
30 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है. परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को खुश रखने में सहायता करेगा. घर में सुखदायी घटना घटेगी. शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपको मनपसंद काम मिल सकता है. आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपको यश मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में निकटता आएगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लग सकता है.
30 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें. विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है. मन में चिंता बनी रहेगी. पेट से संबंधित रोग होने से चिंता बढ़ेगी. दोपहर के बाद आप थोड़े आलसी बने रहेंगे. हालांकि आज लोग आपके काम और व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं. महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए आपको अपने प्रिय की भावना का भी सम्मान करना होगा. निवेश संबंधी कोई योजना आज ना बनाएं.
30 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको जमीन, मकान या वाहन आदि के कामकाज में बहुत सावधानी बरतना होगी. परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा. ग्रहस्थ जीवन में भी आपको वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ेगा. संतान के विषय में आपको चिंता होगी. विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में बाधा आएगी. आकस्मिक धन खर्च की आशंका है. मित्रों से उपहार मिल सकता है. कार्यस्थल पर काम समय पर पूरा करने में दिक्कत आएगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.
Delhi Mumbai Expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाली घटना…
Raigarh Police : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना…
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए राहत…
Zohran Mamdani : न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने हाल ही में अपने एक…
IPL Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रोमांच अपने चरम पर है।…
Summer Drinks : भारत में जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच जाता है,…
This website uses cookies.