Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 06 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की पंचमी के दिन चंद्रमा कन्या राशि में हैं, जिसके कारण आज कर्क, सिंह और कन्या राशि कापूरा दिन गुडलक लिए रहेगा. आज इन राशियों को करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार तक में अनुकूलता बनी रहेगी. आज किस्मत का साथ मिलने के कारण जहां इन राशियों के सोचे हुए काम समय से होंगे तो वहीं मिथुन, तुला और मकर राशि वालों को कामकाज में सावधानी रखनी होगी. आपकी राशि के लिए कैसा हरेगा आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 06 फरवरी 2026, शुक्रवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज का दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है. आपकी लंबी योजनाएं पूरी होंगी. बिजनेस में नई योजनाएं बना सकेंगे. लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से आपका मन खुश रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लोगों के सम्पर्क में बने रहेंगे. आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा. आज अतिरिक्त मेहनत करना होगी. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा.
चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल प्राप्त कर सकेंगे. फिर भी आप दृढ़तापूर्वक अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे. आप अपने व्यवहार और वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. उनकी तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आपकी सौम्यवाणी के कारण आप नए सम्बंध स्थापित कर सकेंगे. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि दिखाएंगे. पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए भी समय अच्छा है. बाहर का भोजन ना करें. इससे पेट संबंधी कोई रोग हो सकते हैं.
चंद्रमा आज 06 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपके मन में नए विचारों की तरंगे उठेंगी. आप कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे. आज किसी के साथ भी वाद-विवाद ना करें. आज आप संवेदनशील रहेंगे. माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. यात्रा के योग रहेंगे. किसी पानी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखें. मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है. इस कारण कार्यस्थल पर आपको थोड़ी दिक्कत आ सकती है.
China OpenClaw ban: चीन की सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए फैंस की लंबी प्रतीक्षा…
Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन 'ब्लैक थर्सडे' साबित हुआ।…
Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार, 12 मार्च 2026 को एक बड़ा…
Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र, मुंबई स्थित विधान भवन से एक बेहद तनावपूर्ण खबर…
Internet Data Tax: आने वाले समय में मोबाइल और ब्रॉडबैंड का उपयोग करना आपकी जेब…
This website uses cookies.