धर्म

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: कर्क राशि को बिजनेस में बंपर लाभ, कन्या को मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट!

Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 06 March 2026: आज चैत्र मास के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिसके कारण आज मेष, कर्क, सिंह और कन्या जैसी राशियों का गुडलक पूरे दिन काम करेगा. आज जहां मेष की आर्थिक योजनाएं सफल होंगी तो वहीं कर्क को आर्थिक लाभ होगा. इसी प्रकार कन्या राशि का हंसी-खुशी बीतेगा दिन और उन्हें अपनों से उपहार मिलेगा, लेकिन मकर का मन जहां कुछ चीजों को लेकर परेशान रहेगा वहीं कुंभ को आज वाद-विवाद से बचना होगा. आज किन चीजों का ख्याल रखते हुए आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं, जानने के लिए 06 मार्च 2026, शुक्रवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज का आपका दिन आनंदप्रद रहेगा. आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ अच्छा काम कर सकेंगे. आज आपके नए संपर्क बनेंगे. आपके क्षेत्र के बाहर के लोगों के साथ भी आपका कम्युनिकेशन होगा. बौद्धिक कामों में रुचि बढ़ेगी. छोटी किसी यात्रा की भी संभावना है. आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है. शारीरिक स्वस्थता और मानसिक खुशी बनी रहेगी. परिजनों के साथ चल रहा विवाद दूर हो सकेगा.

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता बनी रहेगी. आप दूसरे लोगों को प्रभावित करने के साथ ही उनके साथ संबंध भी बेहतर रख सकेंगे. बैठक या विचार-विमर्श में भी आपको सफलता मिलेगी. परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर भी उस क्षेत्र में अवश्य आगे बढ़ सकेंगे. पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें. पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी.

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. मानसिक दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी. विचारों की अधिकता के कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. अत्यधिक भावुकता आपकी दृढ़ता को कमजोर बनाएगी. गर्म पानी तथा अन्य गर्म तरल पदार्थों से सावधानी रखें. परिवार या जमीन-जायदाद से संबंधित विषयों को लेकर चर्चा और यात्रा को आज टालने की सलाह दी जाती है. थकान होने से मन किसी काम में नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर आपके काम समय पर पूरे नहीं होंगे.

कर्क (Cancer)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. तन और मन की ताजगी के अनुभव के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा. मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी. किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है. कार्य कुशलता और मित्र मिलन से आप आनंदित रहेंगे. आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि से छोटी यात्रा होगी. मान-सम्मान में वृद्धि की संभावनाएं हैं. किसी छोटी यात्रा की संभावना रहेगी.

सिंह (Leo)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ इच्छाशक्ति से करेंगे. सभी कामों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आपमें क्रोध की भावना थोड़ी अधिक रहेगी, इसलिए ज्यादातर जगहों पर मौन बने रहें. सरकारी काम में लाभ होगा. परिजनों का साथ मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. प्रेम जीवन में भी आज आप सकरात्मक रहेंगे.

कन्या (virgo)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन लाभदायक रहेगा. आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी. वाक्चातुर्य और मीठी वाणी से आप अच्छे और लाभप्रद संबंध विकसित कर सकेंगे. उत्तम भोजन, उपहार और वस्त्रों की प्राप्ति होगी. तन और मन की स्वस्थता बनी रहेगी. सुख तथा आनंद की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम और मजबूत होगा. किसी यात्रा से आज आपका दिन खुशहाल रहेगा. प्रेम जीवन में आगे बढ़ने की जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है.

तुला (Libra)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आपको वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना होगा. परिवार या बाहर किसी के साथ विवाद होने की संभावना रहेगी. आप किसी का भला करने जाएंगे, लेकिन उसका प्रतिफल अच्छा नहीं मिलेगा. आय से अधिक व्यय होगा. आप स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें. आध्यात्मिक बातों में आपका मन लगेगा. कार्यस्थल पर आज आपको केवल अपने काम से काम रखना चाहिए.

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. मित्रों के साथ मुलाकात तथा कहीं बाहर जाने का आयोजन करेंगे. विवाहोत्सुक युवक- युवतियों के लिए शुभ संयोग निर्मित होगा. जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा. परिवार के बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. परिजनों तथा मित्रों से उपहार मिलेगा. अधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा. आपको समय पर कार्य पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी.

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज के दिन आपका काम सफल होगा. नए काम का आरंभ कर सकेंगे. व्यापार के लिए बेहतरीन योजना बना सकेंगे. नौकरी में उच्च अधिकारी से सार्थक चर्चा होगी. पदोन्नति हो सकती है. दांपत्यजीवन में संतोष की अनुभूति होगी. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको आर्थिक लाभ होगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है.

मकर (Capricorn)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल है. आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देगी. व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को चिंता में डाल सकते हैं. शरीर में थकान महसूस होगी. संतान की समस्या आपको परेशान करेगी. गलत जगह पर धन खर्च होगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें.

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज मन में किसी बात की खुशी बनी रहेगी. लोगों से गुस्से में बात ना करें. परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें. दोपहर के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आप का समय अच्छा गुजारेगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. ग्राहकों को लुभाने की कोई नई योजना भी आप बना सकेंगे. गैर जरूरी चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है. किसी को उपहार देकर मन प्रसन्न रहेगा.

मीन (Pisces)

चंद्रमा आज 06 मार्च, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज का दिन दैनिक कामों में आपको शांति देगा. किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिजनों के साथ जाना हो सकता है. व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा. दोपहर के बाद आपको थकान रहेगी. परिजनों के साथ विवाद हो भी सकता है. वाणी पर संयम रखें. अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है. आज घर की साज-सजावट पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं. शाम में आपका मूड अच्छा रहेगा.

Read More: IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को हराकर चौथी बार फाइनल में बनाई जगह, सैमसन के 89 रन ने बैथल के शतक को किया बेकार

Thetarget365

Recent Posts

Baloda Bazar gas news: बलौदा बाजार में गैस किल्लत की अफवाहों पर लगाम, कलेक्टर ने दी चेतावनी

Baloda Bazar gas news: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में पिछले कुछ दिनों से सोशल…

2 hours ago

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की आपूर्ति सीमित, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, घरेलू उपभोक्ता सुरक्षित

LPG Crisis: मध्य-पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच गहराते युद्ध के संकट ने…

2 hours ago

Hardik Pandya news: T20 वर्ल्ड कप विजेता हार्दिक पंड्या की बढ़ी मुश्किलें, तिरंगे के अपमान का लगा आरोप

Hardik Pandya news: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए टी20 वर्ल्ड…

3 hours ago

China OpenClaw ban: चीन को सताया डेटा चोरी का डर, सरकारी दफ्तरों में ‘ओपनक्लॉ’ चैटबॉट पर लगा बैन

China OpenClaw ban: चीन की सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से…

3 hours ago

IPL 2026: बेंगलुरु में 28 मार्च को पहला मुकाबला, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों के आने पर युद्ध का ‘काला साया’!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए फैंस की लंबी प्रतीक्षा…

3 hours ago

Stock Market Crash: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ने डूबाए लाखों करोड़ रुपये

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन 'ब्लैक थर्सडे' साबित हुआ।…

3 hours ago

This website uses cookies.