एमसीबी @thetarget365 जिले में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही फीस वृद्धि, पुस्तक और ड्रेस के नाम पर हो रही मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि जिले के कई निजी स्कूल मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं, साथ ही अभिभावकों को विशेष दुकानों से महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विशेष सोनी ने कहा कि शिक्षा के नाम पर लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि निजी स्कूलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और शिक्षा विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…
This website uses cookies.