छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता की सोशल मीडिया आईडी का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड किए और शादी के लिए दबाव बनाते हुए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान उत्तरप्रदेश निवासी चंद्रमौली तिवारी से एक घरेलू कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, इसी दौरान आरोपी ने धोखे से पीड़िता की सोशल मीडिया आईडी हासिल कर ली और उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की बिना अनुमति आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़िता और उसके परिवार पर शादी का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज और धमकी भी दे रहा था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/26 के तहत धारा 79 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे पकड़ने के लिए टीम को उत्तरप्रदेश भेजा गया।

पुलिस टीम ने आरोपी चंद्रमौली तिवारी (27) निवासी ग्राम तिवारी नगवा, पोस्ट जगदीशपुर भलुआन, थाना गगहा जिला गोरखपुर (वर्तमान में थाना चैतगंज, जिला वाराणसी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी तथा आरक्षक देवेंद्र पाठक, संजीव चौबे, मंटुलाल गुप्ता और शिव राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

US Iran Tension : ईरान की शांति की पहल ठुकराई! ट्रंप के एक फैसले से दुनिया में हड़कंप

US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…

44 minutes ago

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

1 hour ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

1 hour ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

2 hours ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

2 hours ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

2 hours ago

This website uses cookies.