Abhishek Sharma ICC ranking : आईसीसी की ताजा टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म हो गई है। उन्होंने नंबर वन बल्लेबाज का ताज 24 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सौंप दिया है।
सिर्फ 17 टी-20 मैच खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज का मुकाम हासिल कर लिया है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अभिषेक ने अपनी तेज बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। 16 पारियों में 193 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 535 रन बनाए हैं, जिसमें दो सेंचुरी और दो अर्धशतक शामिल हैं।
अभिषेक शर्मा ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उनकी बल्लेबाजी में लगातार सुधार हुआ है। 16 इनिंग्स में दो शतक जमाना और इतना तेज रन बनाना युवा बल्लेबाज की क्षमता का प्रमाण है। उनकी रेटिंग पॉइंट्स अब 829 तक पहुंच गई है, जो उन्हें नंबर वन बनाती है।
ट्रेविस हेड, जो पहले टी-20 इंटरनेशनल में नंबर वन बल्लेबाज थे, अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। हेड के रेटिंग पॉइंट्स 814 रह गए हैं, जो उन्हें अभिषेक शर्मा से पीछे कर देते हैं। इस बदलाव के बाद क्रिकेट जगत में भारतीय बल्लेबाज की छवि और भी मजबूत हुई है।
टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों में तिलक वर्मा अपनी पोजीशन बनाए हुए हैं, जबकि फिल सॉल्ट चौथे नंबर पर कायम हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर पांचवें स्थान पर हैं, और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे पायदान पर मौजूद हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल को दो पायदान का नुकसान हुआ है और वह अब टॉप 10 से बाहर हो गए हैं, 11वें नंबर पर आ गए हैं।
अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का विषय बन गई है। युवा बल्लेबाज ने अपने सीमित अवसरों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए विश्व क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है। आने वाले समय में यह बदलाव क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का संकेत है।
Read More : Tsunami threat Japan : जापान में फिर सुनामी का खतरा, 2011 की त्रासदी फिर बनी चर्चा का विषय
LPG Cylinder New Rules 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अस्थिरता और युद्ध के हालातों…
Indian Railways New Refund Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटों की कालाबाजारी…
PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया (गल्फ देशों)…
Supreme Court Landmark Verdict: भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा दे चुकीं महिला…
Supreme Court Big Verdict: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और…
Iran-USA Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बेहद…
This website uses cookies.