इंजीनियरिंग महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर अभाविप ने की प्राचार्य डा. खरे को हटाने की मांग

अंबिकापुर (thetarget365)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन किया गया। अभाविप ने महाविद्यालय एवं छात्रावास के मामलों को लेकर यह घेराव किया। महाविद्यालय के प्राचार्य को पूर्व में भी विद्यार्थी परिषद द्वारा अवगत कराया गया था कि महाविद्यालय में व्याप्त मामलों की जल्द से जल्द ठीक करें लेकिन लंबे समय तक भी महाविद्यालय द्वारा इसमें कोई सुधार नहीं किया गया।

देखें वीडियो 👇

https://www.instagram.com/reel/C-FZSKhCp9O/?igsh=MWpjd254dm9tcWF0aQ==

विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन खरे के ऊपर 30 करोड़ रुपये का घोटला का भी आरोप है। महाविद्यालय में प्रवेश में ब्लेजर व कौशन मनी लिया गया है परंतु छात्रों को किसी भी प्रकार का ब्लेजर उपलब्ध नहीं कराया गया साथ ही कौशन मनी भी वापस नही की गई। प्राचार्य पर पूर्व में भी ब्लेजर शुल्क घोटाले जैसा आरोप लग चुका है। इसलिए महाविद्यालय के प्राचार्य को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक उज्ज्वल तिवारी कहा कि महाविद्यालय जाने हेतु मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर है व छात्रावास से महाविद्यालय जाने तक का भी मार्ग सही नही है। महाविद्यालय के भूमि का सीमांकन आज तक पूर्ण रूप से नही हो पाया है जिस वजह से महाविद्यालय के भूमि में अवैध कब्जा हो रहा है व बाउंड्री वॉल भी नही बन पा रहा है।महाविद्यालय में खेल के लिए मैदान, पार्किंग, मंच, कैंटीन तक की सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हुई है जिससे छात्रों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में माइनिंग, मैकेनिकल एवं सिविल लैब नही है व नाम मात्र के लिए इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर का लैब है जिसमें किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जाता है ।
अभाविप नगर मंत्री रोनी मिश्रा ने कहा की महाविद्यालय में अनेक विषयों में शिक्षकों की कमी है। जिससे छात्रों को महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझने में परेशानी होती है। महाविद्यालय में छात्रों को शिक्षकों द्वारा अभद्रता पूर्वक बात किया जाता है और धमकी देते है की छात्रावास और महाविद्यालय से निकल दिया जायेगा। छात्रों द्वारा दिए गए लैब प्रैक्टिकल के मार्क्स में अनुपस्थित कर दिया जाता है जबकि छात्र उस प्रैक्टिकल में उपस्थित रहते है।

प्रदेश तकनीकी सह प्रमुख गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र जो प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे है उनसे द्वितीय वर्ष का फीस प्रथम वर्ष पूर्ण होने से पहले ले लिया जा रहा है। जो छात्र शुल्क जमा करने में विलंब कर रहे है उनसे प्रतिदिन 500 रुपए तक जुर्माना लिया जा रहा है, जिससे छात्र आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। नगर तकनीकी प्रमुख रितेश गुप्ता द्वारा बताया गया की महाविद्यालय में एक वर्ष से संचालित छात्रावास में छात्रों के लिए मेस की सुविधा नहीं है। जिस कारण छात्र मजबूरी में छात्रावास में स्वयं का सिलेंडर लाकर भोजन पकाने में मजबूर है। छात्रावास में जनरेटर न होने से बिजली चले जाने के बाद छात्रों को रात के समय पढ़ाई करने में परेशानी होती है। महाविधालय के छात्रावास में शौचालय, स्नानगार, पीने के पानी की टंकी में किसी प्रकार की कोई सफाई नहीं है। अभाविप ने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन में प्रमुख रूप से अविनाश मंडल रोहन मंडल नगर सह मंत्री आस्तिक सिंह, लकी सिंह, सिद्धार्थ यादव, सृष्टि सिंह, आयुष तिवारी, नगर तकनीकी प्रमुख रितेश गुप्ता, मयंक शुक्ला, रिया राय, राहुल, विवेक, हरीश, रितेश, अमन राकेश, रोशन, प्रदीप, राजा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Pakistan Panda Bond : कंगाली के बीच पाकिस्तान का नया दांव, चीन के बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड

Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…

41 seconds ago

Organic Farming Craze : गांवों में ऑर्गेनिक खेती का बढ़ता क्रेज, रसायनों को छोड़ अब सेहत और शुद्धता पर किसानों का जोर

Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…

7 minutes ago

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में ईरान का अमेरिका पर तीखा प्रहार, ‘कूड़ेदान में जाएगी पश्चिमी दादागिरी’

BRICS Meeting  : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…

10 minutes ago

NEET Re-exam Date : NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA का बड़ा फैसला

NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…

19 minutes ago

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

35 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

39 minutes ago

This website uses cookies.