ACB Raid : जशपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी एसडीओ 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB Raid : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने जशपुर जिले में एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। जनपद पंचायत मनोरा के प्रभारी एसडीओ (आरईएस) एवं उप अभियंता संजय कुमार दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ads

जानकारी के अनुसार ग्राम कपरोल (हड़िकोना) निवासी एवं पूर्व उप सरपंच रीतु राम यादव ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में मनरेगा के तहत कराए गए गेबियन संरचना निर्माण कार्यों के मूल्यांकन और बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रभारी एसडीओ संजय कुमार दिवाकर द्वारा पहले 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में छह माह तक मूल्यांकन लंबित रखने के बाद 50 हजार रुपये की मांग की गई और रकम मिलने पर इंजीनियर भेजकर मूल्यांकन कराया गया।

Adst

इसके बाद मूल्यांकन रिपोर्ट का सत्यापन कर बिल भुगतान कराने के एवज में आरोपी ने पुनः 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था, जिस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। जांच के दौरान मोलभाव के बाद आरोपी 25 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया।

बुधवार 17 जून 2026 को एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते समय संजय कुमार दिवाकर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई प्रदेश में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्त मुहिम का एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.