Thetarget365

दुर्घटना : डंपर से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

मोबाइल से हुई मृतक की पहचान

अंबिकापुर @thetarget365 शहर के रिंग रोड मिशन चौक पर डंपर के कुचलने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक मोटरसाइकिल से मिशन चौक की एक गली से रिंग रोड पर आया। अचानक वह अनियंत्रित हो कर गिर गया और मार्ग से गुजर रहे डंपर का एक चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। दुपहिया सवार की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रविवार रात की है।

मोटरसाइकिल सवार मृतक की पहचान उसकी मोबाइल से की गई। मृतक श्रवण कुमार गोंड़ प्रतापपुर के ग्राम सिंगरा का रहने वाला था। स्वजन ने बताया कि मृतक श्रवण कुमार गोड़ अपनी मोटरसाइकिल से गृहग्राम सिंगरा जाने के लिए निकला था लेकिन रिंग रोड पर हादसे में उसकी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर रिंगरोड के चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है। उस स्थल के नजदीक से एक गली बस्ती की ओर जाती है। इसी गली से मृतक आ रहा था। रिंग रोड की ऊंचाई अधिक होने से युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह बगल से गुजर रहे डंपर की चपेट में आ गया। कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार रात हुई दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हो गया था। सूचना पर मृतक के स्वजन भी सोमवार की सुबह मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

thetarget365

Recent Posts

Caste Politics : नितिन गडकरी का जातिवाद पर प्रहार, कहा – जो जाति की बात करेगा उसे लात मारूंगा

Caste Politics : महाराष्ट्र के नागपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक…

3 minutes ago

Delhi Fire : दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग का तांडव, 6 फ्लैट जलकर खाक, 8 की मौत

Delhi Fire : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड से दहल उठी…

6 minutes ago

Haryana Crime : गुरुग्राम में रूह कंपा देने वाली वारदात, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Haryana Crime : दिल्ली से सटे हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम से एक रूह कंपा…

12 minutes ago

IPL Points Table : मुंबई को हराकर चेन्नई की लंबी छलांग, अंक तालिका में मचेगा अब भारी बवाल

IPL Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां मुकाबला क्रिकेट इतिहास…

17 minutes ago

Raipur Police : डिलीवरी का अनोखा तरीका देख पुलिस भी दंग, कोकीन तस्करी का सबसे बड़ा खुलासा

Raipur Police : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस…

20 minutes ago

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Chhattisgarh Weather :  छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर…

23 minutes ago

This website uses cookies.