अंबिकापुर @thetarget365 शहर के बहुचर्चित युवा व्यवसायी हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी का नार्को टेस्ट कराने का फैसला लिया है। सरगुजा पुलिस ने अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानु के नार्को टेस्ट के साथ ब्रेन मैपिंग और पालीग्राफ टेस्ट के लिए भी न्यायालय से अनुमति मांगी है। युवक की हत्या का आरोपी अभी केंद्रीय जेल अंबिकापुर में निरुद्ध है।
सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि नार्को टेस्ट की सुविधा छत्तीसगढ़ में है। ब्रेन मैपिंग और पालीग्राफ टेस्ट का केंद्र गुजरात के गांधीनगर में है। न्यायालय से अनुमति मिलते ही पुलिस जांच की सारी प्रक्रियाओं को पूरा करेगी। मृतक अक्षत अग्रवाल के IPhone को चालू करने रायपुर स्थित राज्य फारेंसिक लैब में भेजा गया है। फोन खुल जाने पर भी पुलिस को कुछ नए तथ्य मिल सकते हैं।
बता दें, अक्षत अग्रवाल की गोली मार कर हत्या की गई थी। हत्या का आरोपी संजीव मंडल उर्फ भानु पकड़ में आने के बाद से ही यह दावा कर रहा है कि अक्षत के कहने पर ही उसने गोली मारी थी। इसके लिए अक्षत ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे। मौत के बाद उसके शरीर के आभूषणों को भी बतौर सुपारी साथ ले जाने कहा था। आरोपी को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की गई थी लेकिन वह अपने बयान पर ही टिका रहा। आरोपी के बयान की सच्चाई जानने के लिए उसका नार्को टेस्ट कराने न्यायालय से अनुमति मांगी गई है।
Gajalakshmi Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व…
Vitamin D Deficiency : आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विटामिन डी की कमी एक…
Surya Dev Puja : हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि…
AAJ Ka Rashifal 3 May 2026 Rashifal: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने…
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
This website uses cookies.