Kaushambi Crime: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कौशांबी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव की एक महिला ने उसकी नाबालिग बेटी को बहाने से अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप सिर्फ यहीं तक नहीं रुका — पीड़िता के अनुसार, उसकी बेटी और फिर खुद उसका भी जबरन धर्मांतरण कराया गया।
पीड़िता की मां का कहना है कि जैसे ही उसे घटना की जानकारी मिली, वह मौके पर पहुंची। वहां आरोपियों ने एक मौलाना को बुलाकर मस्जिद में जबरन दोनों का धर्म परिवर्तन करवा दिया। पीड़िता के अनुसार, इस पूरी घटना के दौरान पांच अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे और किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।
घटना के बाद जब पीड़िता के बेटे ने आरोपियों से विरोध जताया, तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। बेटे को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। कौशांबी थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
सैफ खां
अनुज अहमद
नेहा बानो
छोटू खां
अतीक अहमद
इसरार अहमद
पुलिस का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के के यादव ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
एसपी राजेश कुमार ने बयान देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रपंच की आशंका भी सामने आ रही है। हालांकि, अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, आरोपियों के परिवार और समर्थकों ने सभी आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित साजिश बताया है। उनका कहना है कि पीड़ित पक्ष ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है।
BJP Bengal Victory : "मैं श्यामा प्रसाद का बंगाल बनाऊंगा।" पिछले साल अगस्त में जब…
Ambikapur News : रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध…
Amit Shah Sonar Bangla : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…
BJP HQ Celebration : सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…
PM Modi on Bengal Victory : पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…
Nandigram Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
This website uses cookies.