Thetarget365

आभूषण दुकान लूट के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, झारखंड के शातिर गैंग का नाम आ रहा सामने

Update :

बलरामपुर @thetarget365 रामानुजगंज शहर में बुधवार को दिनदहाड़े राजेश ज्वेलर्स में हुई करोड़ों के आभूषण लूट मामले में आज तीसरे दिन भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी बलरामपुर के नेतृत्व में लगातार छत्तीसगढ़ पुलिस झारखंड पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी हमारी गिरफ्त में होंगे। वारदात को झारखंड राज्य के बुकिया गैंग के सरगना मोनू सोनी व उसके साथियों ने अंजाम दिया।

राजेश ज्वेलर्स रामानुजगंज में घटना को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया उससे स्पष्ट है कि अपराधियों ने कई दिन पहले से दुकान की रेकी की है। इसके बाद ही घटना को अंजाम दिया गया। लूट की घटना के आधे घंटे बाद से ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। यहां तक की बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल भी लुटेरों की खोजबीन करने झारखंड गए थे। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बनी 05 टीमें लगातार संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। परंतु छत्तीसगढ़ पुलिस एवं झारखंड पुलिस के तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। जिस प्रकार से समय व्यतीत हो रहा है इससे इस बात का अंदेशा गहराने लगा है कि अपराधियों के द्वारा सोना को गला दिया गया होगा एवं उसे खपाने की पूरी कोशिश की जा रही रही होगी। यदि जल्द से जल्द अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है तो ऐसे में सोना बरामद करना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाएगा। आरोपियों की तलाश में छत्तीसगढ़ से प्रतिदिन टीम झारखंड जारी है, वहीं कुछ टीम झारखंड में ही स्थाई रूप से रह कर खोजबीन में लगी हुई है।

गैंग के सरगना मोनू ने दिखाई थी बर्बरता

आभूषण दुकान में लूट के दौरान गैंग के सरगना मोनू सोनी ने बर्बरता दिखलाई थी। उसके द्वारा ही राजेश ज्वेलर्स के संचालक के साथ मारपीट की घटना की गई। मोनू सोनी का भाई सोनू सोनी एक लूट कांड के मामले में रांची जेल में बंद है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मोनू सोनी के माता-पिता से पूछताछ की लेकिन उनका कहना है कि वह पिछले 02 वर्षों से घर नहीं आया है।

घटनाक्रम को शातिराना तरीके से दिया गया अंजाम

लूट कांड को बहुत ही शातिर तरीके से लुटेरों द्वारा अंजाम दिया गया है। डकैती के लिए दुकान में घुसे युवकों ने घुसते ही दहशत पैदा किया। और सिर्फ 15 मिनट के अंदर सोना समेट कर फुर्ती के साथ नगर के सबसे व्यस्तम मार्ग से होते हुए फरार हो गए।

संबंधित खबरें पढ़ें..
thetarget365

Recent Posts

Nosebleed in Summer : नकसीर फूटने पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें बचाव के सही तरीके

Nosebleed in Summer :  गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…

2 hours ago

Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…

2 hours ago

India US Relations : सांस्कृतिक विरासत की घर वापसी, अमेरिका ने भारत को लौटाईं 657 बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियां

India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…

2 hours ago

Diljit Dosanjh Vancouver : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में क्यों घुसे खालिस्तानी? वैंकूवर में मची भारी अफरा-तफरी

Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…

2 hours ago

Vinesh Chandel Bail : विनेश चंदेल को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी जमानत, जानें शर्तें

Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…

2 hours ago

Rupee vs Dollar : रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, क्या ₹100 की ओर बढ़ रहा डॉलर? जानें वजह

Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…

2 hours ago

This website uses cookies.