Thetarget365

सीतापुर आदिवासी युवक हत्याकांड : राजनीति नहीं पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

सियासी घमासान के बीच सर्व आदिवासी समाज ने दिखाई एकजुटता

अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर में एक आदिवासी युवक संदीप लकड़ा की जघन्य हत्या से सियासी घमासान मचा हुआ है। मामले में सर्व आदिवासी समाज के बाद अब भाजपा-कांग्रेस भी आमने-सामने हैं। दोनों राजनीतिक दल अपने-अपने हितों के अनुसार बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन इस राजनीति के बीच पीड़ित परिवार अपने को खोने का गम भूल पाने की स्थिति में नहीं है।

संदीप लकड़ा हत्याकांड में भाजपा मजबूती से कह रही है कि पांच आरोपी पकड़े गए हैं। फरार अपराधी को भी पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों को कठोर सजा (जिसमें आर्थिक चोट भी शामिल है) मिलेगी। जबकि कांग्रेस इसे सामाजिक न्याय का मुद्दा बना रही है। इस मामले में पुलिस व प्रशासन भी कटघरे में नजर आती है। सर्व आदिवासी समाज के दबाव के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी, गायब युवक की हत्या कर शव आरोपियों द्वारा अन्यत्र जगह ले जाकर दफन कर दिए जाने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया। लेकिन अब जब तक पूरे आरोपी पुलिस के पकड़ में न आ जाएं तब तक परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामले में भाजपा-कांग्रेस की राजनीति चमक गई है। भाजपा अभी सत्ता में है, इसलिए वह इस मामले को कानून और व्यवस्था का मुद्दा बताकर अपनी सरकार की कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए वह इस मामले को सामाजिक न्याय का मुद्दा बनाकर सरकार की आलोचना करने और अपने पारंपरिक वोट बैंक को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रही है। लेकिन दोनों ही दलों को यह नहीं भूलना चाहिए कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

आदिवासी समाज ने अपने लोगों को दिया मजबूत संदेश

आदिवासी समाज ने यह फैसला किया है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संदीप लकड़ा के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। यह एक मजबूत संदेश है कि आदिवासी समाज अपने साथ ऐसी घटनाओं के विरोध में लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। शव का अंतिम संस्कार न करने का फैसला एक प्रतीकात्मक कदम है, जो सरकार और प्रशासन को यह दिखाता है कि आदिवासी समाज अपने पीड़ित परिवार के लिए लड़ाई के हर स्तर के लिए तैयार है। इस फैसले से सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। आदिवासी समाज की एकजुटता और संघर्ष की भावना को देखते हुए जल्द ही कोई कदम पुलिस व प्रशासन को उठाना पड़ सकता है।

संबंधित खबरें पढ़ें..
thetarget365

Recent Posts

Nosebleed in Summer : नकसीर फूटने पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें बचाव के सही तरीके

Nosebleed in Summer :  गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…

26 minutes ago

Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…

31 minutes ago

India US Relations : सांस्कृतिक विरासत की घर वापसी, अमेरिका ने भारत को लौटाईं 657 बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियां

India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…

44 minutes ago

Diljit Dosanjh Vancouver : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में क्यों घुसे खालिस्तानी? वैंकूवर में मची भारी अफरा-तफरी

Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…

51 minutes ago

Vinesh Chandel Bail : विनेश चंदेल को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी जमानत, जानें शर्तें

Vinesh Chandel Bail : इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल…

56 minutes ago

Rupee vs Dollar : रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, क्या ₹100 की ओर बढ़ रहा डॉलर? जानें वजह

Rupee vs Dollar : भारतीय मुद्रा बाजार के इतिहास में आज का दिन एक काले…

1 hour ago

This website uses cookies.