14 घरों को खंगालने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, ₹2 लाख का सामान बरामद

Ambikapur News : त्योहारों के बीच चोरी की वारदातों से परेशान लोगों के लिए राहतभरी खबर आई है। गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 घरों में चोरी करने वाले आरोपी को मात्र 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹2 लाख मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, गैस सिलेंडर, पंखा, कपड़े और अन्य घरेलू वस्तुएं शामिल हैं।

ads

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान संभव हो सकी।

ads

पकड़े गए आरोपी की पहचान अक्षय पटेल 21 वर्ष, निवासी सिलसिला कुर्मीपारा, थाना लुंड्रा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी ने दशहरा त्योहार के दौरान शहर से बाहर गए किरायेदारों के कुल 14 कमरों में ताले तोड़कर चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर और आसपास से चोरी किए गए लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, डीटूएच, वूफर, जूते, मोबाइल, पंखा, गैस सिलेंडर, कपड़े और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी ने 2200 रुपये नगद रकम खर्च कर देने की बात भी बताई।

मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 238, 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक विपिन तिवारी, आरक्षक अतुल शर्मा, राहुल सिंह और रमन मंडल की सक्रिय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.