Surajpur News : प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से जुड़े शासकीय रिकॉर्ड को छीनकर पेट्रोल डालकर जलाने तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बांसापारा के रोजगार सहायक हीरा सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 मार्च 2026 की शाम वह सरपंच संतोष सिंह और सचिव राधेश्याम के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मकानों का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखने आवास मित्र आशीष साहू के घर गए थे। इसी दौरान गांव का सर्वेश साहू वहां पहुंचा और मनरेगा में उसकी हाजिरी भरने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने झोले में रखे मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े दस्तावेज छीन लिए और उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे महत्वपूर्ण शासकीय रिकॉर्ड जल गया। इस घटना से शासकीय कार्य भी बाधित हुआ।
मामले की जानकारी मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश के बाद चौकी बसदेई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्वेश साहू (24), निवासी ग्राम बांसापारा को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 296(बी), 351(2), 115(2), 121(1), 132 और 324(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।
Monalisa Farman Marriage: साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों…
Induction Cooktop: भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं ने आम नागरिक…
Gyanesh Kumar Impeachment: भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक इतिहास में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आ रहा…
Donald Trump Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे भीषण…
Iran Withdraws FIFA 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध जैसे हालातों के…
Balrampur Opium : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के त्रिपुरी में लगभग तीन…
This website uses cookies.