Breaking

Balrampur Opium : बलरामपुर जिले में त्रिपुरी कांड के बाद खजूरी क्षेत्र में अफीम खेती की चर्चा, पुलिस ने पुष्टि से किया इनकार

Balrampur Opium : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के त्रिपुरी में लगभग तीन एकड़ में अफीम की खेती पकड़ में आने के बाद इसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरी के तुर्रीपानी चंदाडांडी में भी अफीम की खेती किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

बलरामपुर जिले का यह क्षेत्र झारखंड की सीमा से लगा हुआ है। त्रिपुरी में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर बलरामपुर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर राजस्व, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों का सर्वे कर रही है। इस सर्वे का उद्देश्य यह है कि यदि और कहीं भी अफीम की खेती हो रही हो तो उसे पकड़ा जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने एक्स पर लिखा-अफीम BREAKING

बलरामपुर में त्रिपुरी के बाद नए स्थल पर अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर ब्रेकिंग लिखा है। उन्होंने लिखा-बलरामपुर में एक और खेत में मिली अफीम। थोड़ी देर में विवरण साझा करूंगा। भूपेश अफीम की खेती को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है। उन्होंने दावा किया था कि सरकार के संरक्षण में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अफीम की खेती हो रही है।

गांववालों की ओर से संयुक्त टीम को करौंधा थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत में जंगल किनारे अफीम की खेती की जानकारी मिली है। यह क्षेत्र पूर्व में माओवाद प्रभावित रहा है। झारखंड से इसकी सीमाएं लगी हुई है। नए क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़ में आने की अभी पुष्टि नहीं की गई है।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ओर एक किलोमीटर के दायरे में यह देखा जा रहा है कि वहां कौन सी फसल लगाई गई है। इस काम में पुलिस के साथ राजस्व तथा वन विभाग के मैदानी कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं। हो सकता है कि संयुक्त टीम किसी गांव में जांच के लिए घुसी हो। त्रिपुरी के अलावा किसी नए क्षेत्र में अफीम की खेती की पुष्टि नहीं हुई है। झारखंड से लगे कुसमी ब्लाक के सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच कराई जा रही है।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case : क्या आस्था पर चलेगी कोर्ट की कैंची? सुप्रीम कोर्ट ने खींची सुधार की लक्ष्मण रेखा

Sabarimala Case :  केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…

12 minutes ago

PM Modi Trishul Kashi : काशी में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, 14km तक जनसैलाब और त्रिशूल की गूंज

PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

19 minutes ago

Summer Drinks : गर्मियों का वरदान है बेल का शरबत, पेट की बीमारियों और लू से मिलेगी तुरंत राहत

Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…

32 minutes ago

Blue Moon May 2026 : मई में दिखेगा ‘ब्लू मून’ का जादू, 1 और 31 तारीख को चमकेगा पूरा चाँद

Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…

38 minutes ago

Hamas Leader Dead : हमास को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, इंटेलिजेंस चीफ शंबारी का खात्मा

Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…

50 minutes ago

IIT Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर में एमटेक छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…

54 minutes ago

This website uses cookies.