Oplus_16908288
Balrampur Ramanujganj : शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर की गई जांच में शासकीय प्राथमिक शाला बैरडीहखुर्द, विकासखंड कुसमी के प्रधान पाठक बीरबल प्रसाद यादव पर लगे गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई महिला गरिमा, बच्चों की सुरक्षा और शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए की गई है।
जानकारी अनुसार, वायरल वीडियो और शिकायत में आरोप था कि प्रधान पाठक यादव ने विद्यालय में खाना बनाने वाली ग्रामीण महिला सहायिका के साथ शराब के नशे में अश्लील हरकत की तथा अपने निजी अंग का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही आरोप यह भी था कि वे नशे की हालत में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी द्वारा तत्काल एक जांच टीम गठित की गई।
जांच टीम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एक प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं तीन महिला शिक्षिकाओं को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर जाकर जांच की, बयान लिए और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया। जांच प्रतिवेदन में बीरबल प्रसाद यादव पर लगाए गए सभी आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उनका आचरण अशिष्ट, अभद्र एवं अशोभनीय है तथा यह कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक अपराध की श्रेणी में आता है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि यादव का कृत्य शिक्षकीय गरिमा के सर्वथा विपरीत है और यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को देखते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर नियत किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें मूल नियम-53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग में अनुशासन और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.