अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की प्रत्याशी सुश्री शशि सिंह के पक्ष में प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार देने सोमवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के साथ बलरामपुर जिले के सामरी और रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया।
दौरे की शुरुआत में स्टार प्रचारक शफी अहमद ने राजपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। इस दौरान राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी मौजूद थे। शफी अहमद ने उनसे प्रचार प्रसार विशेष तौर पर कांग्रेस की गारंटी कार्ड और महालक्ष्मी योजना के फार्म वितरण के स्थिति की जानकारी ली। इसके उपरांत शंकरगढ, कुसमी, चांदो और बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकें क्रमवार हुई। कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि महालक्ष्मी फार्म और गारंटी कार्ड को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। हजारो की संख्या में इन फार्मो का वितरण होने की जानकारी मिली है। आज के दौरे में शफी एवं आदित्येश्वर ने राजपुर, शंकरगण, कुसमी, चांदो और बलरामपुर के कई गांवों में जनसंवाद भी किया। इस दौरान कई महिलाओं ने उनके माध्यम से महालक्ष्मी योजना का फार्म भी भरा। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी भी साथ थे।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.