Oplus_131072
अंबिकापुर (thetarget365)। शहर से होकर गुजरने वाले नमनाकला रिंग रोड में कार्मेल स्कूल के पास सोमवार की रात 9 बजे अंधेरे में खड़ी ट्रक से एक स्कूटी सवार टकरा गया। टक्कर से घायल हुए युवक को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के नवापारा निवासी अंचल टोप्पो आ. ललित टोप्पो 29 वर्ष किसी कार्य से एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीव्ही 2431 से नमनाकला रिंग रोड में जा रहा था। कार्मेल स्कूल के पास रिंग रोड में सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमआर 1046 से पीछे से टक्कर हो गई। दुर्घटना में उसे चेहरे और सिर में चोट आई है। राहगीरों की मदद से उसे तुरन्त अस्पताल भेजा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालकों को फटकार भी लगाई।
बता दें नमनाकला रिंग रोड में आये दिन ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक, अवैध रूप से नो पार्किंग में खतरनाक ढंग से वाहन खड़ी कर दे रहे हैं। नमनाकला पेट्रोल पंप के आसपास सहित रिंग रोड के कई हिस्सों में रात में ट्रकों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। जिससे आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने पूर्व में कई कार्यवाही की है। लेकिन उसके बाद भी रिंग रोड में कई जगहों पर ट्रक चालक वाहन खड़ी कर देते हैं।
यातायात पुलिस द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर के भीतर प्रमुख मार्गों एवं शहर से होकर गुजरने वाले रिंग रोड में नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। किन्तु कुछ वाहन चालकों द्वारा जानबूझकर रिंग रोड के किनारे सड़क पर वाहनों को खड़ा कर दिया जा रहा है। ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही की जरूरत है।
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…
Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…
This website uses cookies.