Ambikapur News : सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के सुदूर वनांचल गांवों में संचालित शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को दौरा किया। इस अवसर पर एसडीएम नीरज कौशिक, महिला बाल विकास विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग जनपद सीईओ एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान पैगा का जायजा लिया। उन्होंने पीडीएस दुकान से मिलने वाले शक्कर, चना, चावल और नमक के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की जिसपर ग्रामीण से पीडीएस वितरण संबंधी शिकायत मिलने पर समूह को हटाकर संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्र असलगा में बच्चों को वितरित हो रहे पोषणाहार की गुणवत्ता की जांच की और प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री और पोषण युक्त भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर भोसकर और जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सुपलगा पंचायत के ढोलपखना प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन की। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को प्रतिदिन अंकुरित चना, हरी सब्जियां, और पौष्टिक आहार परोसा जाए।
Bihar Police Recruitment 2026 : बिहार में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं…
West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो…
US Iran Tension : अमेरिका और ईरान के मध्य चल रहा कूटनीतिक और सैन्य तनाव…
Sudesh Kumar Death: हिंदी सिनेमा के 'गोल्डन इरा' के चमकते सितारे और अपनी सादगीपूर्ण अदाकारी…
India Census 2027 : भारत में बहुप्रतीक्षित 'जनगणना 2027' का आगाज हो चुका है और…
Manipur Violence : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भड़की जातीय हिंसा को…
This website uses cookies.