Ambikapur News : जिला अधिवक्ता संघ, सरगुजा (अंबिकापुर) ने नवीन न्यायालय भवन के विवादित स्थानांतरण को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जनजागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि यह रैली 6 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होगी। रैली का मार्ग महामाया चौक, सदर रोड, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, ब्रह्म रोड, संगम चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त होगा। रैली के समापन के बाद गांधी स्टेडियम के सामने एक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिवक्ता समुदाय प्रशासन द्वारा लिए गए न्यायालय भवन स्थानांतरण संबंधी निर्णय पर अपने विचार रखेंगे और आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
संघर्ष समिति के संयोजक संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि “यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और जनहितकारी स्वरूप में किया जाएगा। इसका उद्देश्य न्यायिक संस्थाओं के सुचारू संचालन, वादकारियों की सुविधा और !विधि की गरिमा की रक्षा करना है।” संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि अधिवक्ता समाज न केवल न्याय व्यवस्था का हिस्सा है, बल्कि जनता की न्याय तक पहुँच को सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इस विषय पर आम नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में उपाध्यक्ष सरिता पाण्डेय, नितेश चंद्र शुक्ल, सचिव सम्पूर्णान्क गुप्ता, सह सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ग्रंथालय प्रभारी अनिल सिन्हा, क्रीड़ा सचिव रोहित तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, उमंग दुबे, नचिकेता जायसवाल, राजीव सिन्हा और धनंजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ ने समस्त अधिवक्ताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे इस रैली में सक्रिय रूप से सहभागी बनें और न्यायिक गरिमा की रक्षा के इस आंदोलन को सफल बनाएं।
Purple Cap Winner IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…
RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
Suman Kalyanpur Death : भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…
RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…
Myanmar Blast : एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…
India Nepal Border Dispute : नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…
This website uses cookies.