ताज़ा खबर

मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर प्रतिबंध, निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

Raipur News : आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि को ध्यान में रखते हुए निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार द्वारा भेजे गए पत्र क्रमांक 312/स्था/2025/3293, दिनांक 27 अक्टूबर 2025 में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के निर्देशानुसार, राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13CC के तहत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण और सुधार में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण और अनुशासन के अधीन रहेंगे। इसलिए इस अवधि में उनके स्थानांतरण केवल आयोग की अनुमति से ही संभव होंगे।

आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध संभागायुक्त (Roll Observer), कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), उप जिला निर्वाचन अधिकारी (Dy. DEO), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO), बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सहित SIR कार्य में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न सभी कर्मचारियों पर लागू रहेगा।

इस निर्णय का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में निरंतरता बनाए रखना और चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराना बताया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Purple Cap Winner IPL 2026: रबाडा ने फाइनल में भुवनेश्वर से छीनी पर्पल कैप, आखिरी ओवरों का वो रोमांच!

Purple Cap Winner IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…

2 hours ago

RCB Champion : कप्तान रजत पाटीदार ने आगे रहकर किया कमाल, जानिए जीत के वो पांच मास्टरस्ट्रोक

RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

2 hours ago

Suman Kalyanpur Death : नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, नवासी साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Suman Kalyanpur Death :  भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…

3 hours ago

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

3 hours ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

3 hours ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

5 hours ago

This website uses cookies.