AFG vs BAN: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 200 रनों से करारी शिकस्त दी। यह अफगानिस्तान की वनडे इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ अफगान टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 293 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 95 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों पर 62 रन बनाकर स्कोर को मजबूत किया।अफगान बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया, जिससे बांग्लादेशी गेंदबाजों को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी।
294 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत से ही हालत खराब रही। पूरी टीम सिर्फ 27.1 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सिर्फ सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया।
अफगानिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज बिलाल सामी ने 5 विकेट झटककर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। उन्होंने 7.1 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर ये विकेट हासिल किए। वहीं, राशिद खान ने भी 6 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट निकाले।
https://x.com/ACBofficials/status/1978272111656591852
अफगानिस्तान की यह वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2017 में जिम्बाब्वे को 232 रनों से हराया था, जो उनकी सबसे बड़ी जीत है।
बिलाल सामी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इब्राहिम जादरान को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला, जिन्होंने पूरी सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन किया।
अफगानिस्तान ने इस तीन मैचों की सीरीज में हर विभाग में बांग्लादेश पर दबदबा बनाए रखा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—हर क्षेत्र में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस सीरीज जीत से अफगान टीम का मनोबल आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए काफी ऊंचा होगा।अफगानिस्तान की इस ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि वह अब सिर्फ एशिया की नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट की उभरती हुई ताकत है। बांग्लादेश को 200 रन से हराकर अफगान टीम ने विश्व क्रिकेट को एक कड़ा संदेश दिया है।
Ambikapur News : सरगुजा जिले में साइबर अपराध से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने…
Sanjiv Arora Arrest : पंजाब की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब…
West Bengal politics : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक बड़े…
Sisir Adhikari vision : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।…
Shakuntala Porte MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सत्ता पक्ष की विधायक और प्रशासनिक…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…
This website uses cookies.