AIADMK MP Remark: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का स्तर गिरता दिखाई दिया है। AIADMK के राज्यसभा सांसद सीवी षणमुगम की हालिया टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक पार्टी मीटिंग में कहा कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की सरकार वोट के लिए फ्री लैपटॉप, मिनी बस, मिक्सी, ग्राइंडर ही नहीं, बल्कि “फ्री वाइफ” भी बांट सकती है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ DMK ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
षणमुगम का यह बयान एक बूथ कमेटी मीटिंग में सामने आया। वायरल वीडियो में वे कहते हैं,”स्टालिन की सरकार वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। जब हमारी सरकार थी तो हमने बिना मांगे 2,500 रुपये दिए। लेकिन स्टालिन ने 5,000 रुपये का वादा किया था, जो अब तक नहीं मिले। अब चुनाव आ रहे हैं तो लैपटॉप, मिक्सी, जानवर भी बांट सकते हैं… या फिर फ्री वाइफ की घोषणा भी कर सकते हैं।”इस बयान के बाद DMK नेताओं और खासकर महिला नेताओं ने तीखी आलोचना की है।
तमिलनाडु की समाज कल्याण मंत्री पी. गीता जीवन ने कहा,”षणमुगम ने महिलाओं की तुलना मुफ्त चीजों से करके उनका अपमान किया है। इस तरह की सोच रखने वाला व्यक्ति इंसान कहलाने के लायक भी नहीं है।”DMK ने आधिकारिक रूप से इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह टिप्पणी न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चेन्नई में AIADMK-BJP गठबंधन की फिर से घोषणा की थी। 2023 में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयानों के चलते गठबंधन टूट गया था। अब फिर से दोनों दल साथ आए हैं और 2026 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की योजना है।
अमित शाह ने कहा था कि DMK सरकार भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर जनता की नजर में है। ऐसे में विपक्ष को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए।
2021 के विधानसभा चुनाव में DMK ने 159 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी, जबकि AIADMK को सिर्फ 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। बीजेपी को 2 सीटें मिली थीं।षणमुगम की विवादित टिप्पणी से तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है। एक ओर DMK महिला सम्मान को लेकर मुखर है, तो दूसरी ओर AIADMK के नेता आक्रामक बयानबाजी से चुनावी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इसका असर गठबंधन और जनता के रुख पर कितना पड़ता है।
Read More: India vs Australia: AUS के खिलाफ सबसे बड़ी ODI पारी, कोहली नहीं, यह बैटर है नंबर 1!
RB Choudary Death : मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'सुपर…
Bulldozer Celebration Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य की…
CSK vs DC IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर…
Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…
Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
This website uses cookies.