डेस्क @thetarget365 : मेरठ हत्याकांड के बाद शादीशुदा लोगों के बीच डर का माहौल है। उन्हें डर है कि कहीं उनका पार्टनर भी उनकी हत्या ना कर दे। हालांकि, इस बीच महाराष्ट्र के ठाणे से जो मामला सामने आया है, उसे सुनने के बाद तो लोग शादी करने के ख्याल से भी शायद डरने लगें।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार यहां एक युवती ने शादी से पहले ही अपने होने वाले पति की हत्या की साजिश रच डाली। दोनों की सगाई हो चुकी थी। दोनों ने बड़े शौक से प्री-वेडिंग शूट भी कराया था। हालांकि, शादी से पहले दुल्हन का मन बदल गया और उसने शादी के बचने के लिए होने वाले पति की हत्या की साजिश रच डाली।
रिपोर्ट के अनुसार अहिल्यानगर के श्रीगोंडा तालुका की रहने वाली मयूरी सुनील डांगड़े की शादी कर्जत तालुका के माही जलगांव के सागर जयसिंह कदम से तय हुई थी। दोनों परिवार की तैयारियां कर रहा था। लेकिन मयूरी का मन सागर से हट गया।
शादी से बचने के लिए अपने एक साथी संदीप गावड़े के साथ मिलकर मयूरी ने सागर को मारने के लिए हिटमैन हायर किया। दोनों ने 1.50 लाख रुपये में उसकी सुपारी दे दी। सागर की हत्या के लिए उन्होंने कुछ और लोग भी शामिल किए गए।
सागर जो एक होटल में खाना बनाने का काम करता है, जब 27 फरवरी को काम से लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सागर को बुरी तरह से पीटा और फरार हो गए। हालांकि, गंभीर रूप से घायल सागर ने किसी तरह पुलिस को घटना की सूचना दी।मारपीट के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपी आदित्य शंकर दांगड़े और एक अन्य को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने सारा सच उगल दिया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि यह सब मयूरी डांगड़े के इशारे पर किया गया था। उसने खुद अपने मंगेतर की हत्या की सुपारी दी थी। फिलहाल पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली घई है, लेकिन साजिश की मास्टरमाइंड दुल्हन अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Qin Shi Huang Tomb : चीन की धरती के नीचे एक ऐसा विशाल और भव्य…
Singapore Open 2026 : सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स इवेंट से…
Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव…
Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर…
Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक…
China Nuclear Expansion : चीन अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को मजबूत…
This website uses cookies.