Agrasen Jayanti : एक ईंट और एक रुपया का सिद्धांत, आज भी समाज में भाईचारे का प्रतीक

Agrasen Jayanti : अग्रवाल समाज के प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती प्रतापपुर में धूमधाम से मनाई गई। पूजा पाठ और प्रसाद का वितरण किया गया। जयंती समारोह के दिन साथ एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमे समाज के लोगों ने बढ़चढकर भाग लिया। अग्रवाल सभा द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

ads

अग्रवाल समाज अपने पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, उनके दिखाए राह पर चलते हुए समाज और जनकल्याण के लिए कार्य करने के संकल्प को दोहराने हर वर्ष उनकी जयंती धूमधाम से मनाता है। हर बार की तरह अग्रवाल सभा प्रतापपुर ने इस वर्ष भी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया और विभिन्न कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जिनमें समाज के लोगों ने बढ़चढकर भाग लिया।

Adst

  सभी कार्यकम एक सप्ताह पहले से शुरू हो गए थे जो पुरुष महिला वर्ग के साथ बच्चों के लिए थे। जयंती के दिन सबसे पहले महाराजा अग्रसेन की पूजा की गई, आरती और हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आज के दिन माला प्रतियोगिता के साथ अन्य विभिन्न प्रतियोगियों का आयोजन हुआ। शाम को आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चे आकर्षक लग रहे थे, नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों के पारंपरिक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। देर शाम को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सभी प्रतिभागियों के साथ आयोजन को सफल बनाने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।

   पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रामप्रकाश गोयल के साथ प्रेमपाल अग्रवाल, मदन गर्ग, लक्ष्मण गोयल, प्रदीप गोयल, हरिशंकर गर्ग, राजेश मित्तल, किशोरी गर्ग, रामफल गोयल, मनोज मित्तल, नारायण अग्रवाल, नवीन अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

इस दौरान अग्रवाल सभा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम महाराजा अग्रसेन की संतान हैं। यह जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उस महान व्यक्तित्व को याद करने का दिन है, जिन्होंने समाज को समानता, समाजवाद और परोपकार का मार्ग दिखाया। महाराजा अग्रसेन ने अपने शासन में सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के सिद्धांत को अपनाया। उन्होंने अग्रोहा गणराज्य की स्थापना की, जिसे 18 गणों में विभाजित किया गया था, ताकि समाज में समानता और एकता बनी रहे। उनके शासन में आने वाले हर नए परिवार की सहायता हेतु प्रत्येक परिवार एक ईंट और एक रुपया देता था, जो आज भी समाज में भाईचारे का प्रतीक है।

पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन आकाश मित्तल ने किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राजेश मित्तल, हरिशंकर गर्ग, अजय मित्तल, संस्कार मित्तल, अमन मित्तल, मोनू गर्ग, आकाश मित्तल, चीनू मित्तल के साथ रेखा गर्ग, कोमल गर्ग, सुनीता गोयल, पूजा मित्तल व अन्य का योगदान रहा।

अग्रसेन भवन का किया जाएगा विस्तार

अग्रवाल सभा अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के लोगों ने विषम परिस्थितियों में अग्रसेन भवन का निर्माण किया और प्रतापपुर का यह इकलौता सामाजिक भवन है।अब इसको नए स्वरूप में लाने की तैयारी हो गई है। भूतल में कई तरह के सुधार होंगे और प्रथम तल में नव निर्माण होगा जिसमें कई वातानुकूलित कमरे होगें, सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि दशहरा के दिन इसके लिए भूमिपूजन होगा, प्रथम तल में भगवान अग्रसेन की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। उस दिन समाज के गौरव प्रदेश में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल भी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.