ताज़ा खबर

Ahmedabad Traffic Poster : अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस का विवादित पोस्टर: “रात की पार्टियों में न जाएं, गैंगरेप हो सकता है”-विवाद के बाद हटाया गया

Ahmedabad Traffic Poster :  अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगाए गए कुछ पोस्टर्स को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इन पोस्टर्स में लिखा गया था, “रात की पार्टियों में न जाएं, रेप या गैंगरेप हो सकता है… दोस्तों के साथ अंधेरे, सुनसान इलाकों में न जाएं, सामूहिक बलात्कार की संभावना हो सकती है…”। ये संदेश शहर की सड़कों पर जगह-जगह दिखाई दिए, जिन्हें कई लोगों ने महिला विरोधी और पीड़िता को दोषी ठहराने वाला बताया।

ट्रैफिक पुलिस ने दी सफाई, NGO को ठहराया जिम्मेदार

विवाद के बढ़ने पर अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी सफीन हसन ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि इन पोस्टर्स का शहर पुलिस से कोई संबंध नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने एक एनजीओ को केवल ट्रैफिक नियमों और रोड सेफ्टी के लिए जागरूकता फैलाने की अनुमति दी थी। लेकिन महिला सुरक्षा जैसे विषय पर ऐसे संदेश देना पूरी तरह अनुचित है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इन बैनरों की विषयवस्तु पुलिस की मंजूरी के दायरे में नहीं थी।

पोस्टर मामले में पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान, शिकायत दर्ज

डीसीपी सफीन हसन ने बताया कि इस मुद्दे पर पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके साथ ही अहमदाबाद के सोला थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है। अब यह जांच की जा रही है कि एनजीओ ने किसके निर्देश या अनुमति से इन पोस्टर्स को सार्वजनिक स्थानों पर लगाया। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AAP ने सरकार से पूछा- क्या गुजरात अब सुरक्षित नहीं रहा?

विवाद के बाद राजनीतिक दलों ने भी सरकार को घेरा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. करण बारोट ने सवाल उठाया कि जब अहमदाबाद को देश का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है, तो ऐसे पोस्टर लगाने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि क्या अब सरकार खुद यह मान रही है कि वह महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल हो चुकी है?

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अधीन गृह विभाग और पुलिस की अनुमति से गुजरात की बेटियों का सार्वजनिक रूप से अपमान किया जा रहा है। यह सरकार की असफलता का संकेत है।”

‘गर्व से गरबा खेलने वाली बेटियां

कांग्रेस नेता ने कहा कि गुजरात सरकार, जो महिलाओं को देर रात गरबा खेलने और सुरक्षित घर लौटने पर गर्व दिलाती थी, अब उन्हीं महिलाओं को चेतावनी दे रही है कि वे खुद की सुरक्षा करें क्योंकि राज्य यह करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

सवालों के घेरे में महिला सुरक्षा पर सरकारी रुख

इस विवाद ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सरकारी रवैये पर बहस छेड़ दी है। महिला संगठनों और राजनीतिक दलों ने सरकार पर ‘विक्टिम ब्लेमिंग’ का आरोप लगाया है। फिलहाल पोस्टर हटा दिए गए हैं और जांच शुरू हो चुकी है, लेकिन इस मुद्दे ने प्रशासन की सोच और कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Read More  : Rahul Gandhi Accusation : राहुल गांधी का बड़ा आरोप: भारत का चुनावी सिस्टम मर चुका है, हमारे पास धांधली के सबूत हैं

Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

6 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

8 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

8 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

8 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

9 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

9 hours ago

This website uses cookies.