Akhilesh Yadav Question : लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता कनिमोझी को सभी से बधाई मिल रही है, लेकिन भाजपा की ओर से खुद के नेताओं को ही बधाई नहीं दी गई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “मैं दुनिया को मनाने में लगा हूं, मेरा घर मुझसे रूठा जा रहा है।”
अखिलेश यादव ने कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने बताया कि हमारी सेना ने आतंकी कैंपों और एयरबेस को निशाना बनाया था। उन्होंने सवाल उठाया, “जब हमारी सेना पाकिस्तान को सबक सिखा सकती थी, तो उसे बीच में क्यों रोका गया? सीजफायर की घोषणा सरकार करती, तो बेहतर होता।”
अखिलेश ने कहा कि कुछ समय पहले सत्ताधारी नेता कह रहे थे कि छह महीने का मौका मिल जाए तो PoK वापस ले लेंगे। उन्होंने पूछा कि अब जब सेना आगे बढ़ रही थी, तो किस दबाव में सीजफायर स्वीकार किया गया? यह सवाल पूरे देश के मन में है।
सपा प्रमुख ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह जनता की भावनाओं का फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा, “हमले के दिन हर पर्यटक पूछ रहा था कि कोई हमारी रक्षा करने वाला क्यों नहीं था?” उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार के आश्वासन पर कश्मीर की यात्रा की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली।
अखिलेश यादव ने केंद्र के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें कहा गया था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में अब शांति होगी और आतंकी घटनाएं नहीं होंगी। उन्होंने कहा, “सरकार का यह दावा गलत साबित हो गया है।”
अखिलेश ने पहलगाम हमले का हवाला देते हुए सरकार से पूछा, “आखिर इस सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा?” उन्होंने कहा कि यह हमला इसीलिए हुआ क्योंकि सरकार ने सुरक्षा में लापरवाही बरती। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
Ali Larijani death: मध्य पूर्व के युद्ध के मैदान से एक बेहद चौंकाने वाली खबर…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली…
KC Tyagi Resigns: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता दल…
Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल…
Iran Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब…
Lok Sabha: भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
This website uses cookies.