छत्तीसगढ़

शादी समारोह में विवाद बना खूनी खेल: युवक की हत्या, शव डबरी में फेंका, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को पानी से भरी डबरी में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज कुमार निवासी हनुमानगढ़ ने 16 मार्च को थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई शीतल कुमार 15 मार्च को अपने साथी के साथ ग्राम पोतका में शादी समारोह में शामिल होने गया था। अगले दिन सूचना मिली कि शीतल की हत्या कर उसका शव पुलिया के पास डबरी में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर शीतल का शव पानी में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

आपसी विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शीतल और मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि प्रमोद ने डंडे और टांगी के पासे से शीतल के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर शव को डबरी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, आरोपी के माता-पिता ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की।

4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद सिंह (मुख्य आरोपी), राजेश कुमार, बहादुर (पिता) और पवारों (माता) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, टांगी, मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से खून लगा जूट बोरा, मोबाइल और गमछा भी जब्त किया गया है।

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है और यह पूरी तरह से हत्या का मामला है। डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देश पर उदयपुर पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकांत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित जांच कर मामले का खुलासा किया।

thetarget365

Recent Posts

US Iran Tension : ईरान की शांति की पहल ठुकराई! ट्रंप के एक फैसले से दुनिया में हड़कंप

US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…

53 minutes ago

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

1 hour ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

1 hour ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

2 hours ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

2 hours ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

3 hours ago

This website uses cookies.