Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के आदिवासी युवक की हत्या कर दफना दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। मामले में बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया है। सर्व आदिवासी समाज अपनी 6 मांगो के साथ यहां विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मौके पर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों से मिली खबर अनुसार विवेचना अधिकारी और थाना प्रभारी पर कार्यवाही की गाज कभी भी गिर सकती है।
सर्व आदिवासी समाज के लोग आज शनिवार को सुबह से ही सीतापुर थाना के समीप इकट्ठा होने लगे। मृतक राजमिस्त्री दीपेश उर्फ संदीप लकड़ा निवासी बेलजोरा की हत्याकर शव पानी टंकी के नीचे दफना दिए जाने और मामले में पुलिस द्वारा सहयोगात्मक रूप से पीड़ितों का साथ न देने से समाज व्यथित है।
आदिवासी युवक की हत्या कर शव दफनाये जाने के मामले में आंदोलनकारी विवेचना अधिकारी और थाना प्रभारी सीतापुर पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। सूत्रों अनुसार जल्द ही कार्यवाही करने की बात कही गई है।
NEET Online Exam : नीट (NEET) 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे…
Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…
Korba Elephant Menace : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…
RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
Bilaspur Fuel Crisis: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…
Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…
This website uses cookies.