सर्व आदिवासी समाज ने घेरा थाना, जिंदा या मुर्दा राजमिस्त्री को जल्द खोज निकाले पुलिस

अंबिकापुर (thetarget365)। डेढ़ माह से लापता राजमिस्त्री का ठेकेदार द्वारा अपहरण एवं मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा बीती रात शनिवार को सर्व आदिवासी समाज ने सीतापुर थाने का घेराव कर दिया। सर्व आदिवासी समाज के विरोध के बाद आखिरकार सीतापुर पुलिस ने देर रात ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ धारा 363 का अपराध दर्ज किया है। समाज ने पुलिस को जल्द से जल्द जिंदा या मुर्दा राजमिस्त्री को खोजने की बात कही है।

सरगुजा जिले के सीतापुर थानांतर्गत ग्राम उलकिया में निर्माणाधीन स्कूल भवन के कार्य में राजमिस्त्री का काम कर रहा दीपेश उर्फ संदीप 07 जून 2024 से लापता है। दीपेश उर्फ संदीप की पत्नी का आरोप है कि छड़ चोरी के आरोप में ठेकेदार एवं साथियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ मारपीट की एवं उसे कहीं फेंक दिया। बार-बार की शिकायतों के बावजूद पुलिस मामले की जांच नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर दीपेश उर्फ संदीप की पत्नी ने सर्व आदिवासी समाज को आवेदन दिया था। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश नेतृत्व ने जांच कमेटी बनाई और कमेटी शनिवार को दीपेश उर्फ संदीप के घर बेलजोरा पहुंची। समिति ने जांच के बाद ग्रामीणों के साथ सीतापुर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। शनिवार रात 11 बजे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामले में ठेकेदार अभिषेक पांडेय व साथियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व एसटीएससी का अपराध दर्ज किया है।

संदीप की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मजदूर ने बताया कि ठेकेदार अभिषेक पांडेय के साथ गौरी तिवारी व प्रत्युष ने दीपेश के साथ मारपीट की व उसे गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गए। पुलिस को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दीपेश की अपहरण कर हत्या कर दी गई व शव को छिपा दिया गया है। इससे पूर्व सीतापुर पुलिस ने अभिषेक पांडेय की रिपोर्ट पर दीपेश उर्फ संदीप व विकास के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया था व विकास को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस दीपेश उर्फ संदीप को फरार बता रही है।

सीतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि कहा कि ठेकेदार के खिलाफ अपहरण, मारपीट और एसटीएससी का अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लापता दीपेश की खोजबीन भी की जा रही है। मामले की जांच में पूरे तथ्य सामने आ जाएंगे।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Bulldozer Action : ‘बंगाल को बचाओ, यह उत्तर प्रदेश नहीं’, ममता ने बुलडोजर रोकने को दायर की याचिका

West Bengal Bulldozer Action : पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को एक ऐतिहासिक दृश्य…

2 hours ago

SIR Phase 3 India : देशभर में शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, 16 राज्यों में होगा स्वास्थ्य सर्वे

SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…

2 hours ago

Karonda Farming : कम लागत और बंपर मुनाफा, करौंदे की खेती से किसान बदलें अपनी किस्मत

Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…

2 hours ago

AFCAT 2 Notification 2026 : वायु सेना AFCAT 2 नोटिफिकेशन 2026 जारी, ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

AFCAT 2 Notification 2026 : देश सेवा का जज्बा रखने वाले और आसमान की ऊंचाइयों…

2 hours ago

Wholesale Inflation India : थोक महंगाई 42 महीने के उच्च स्तर पर, ईंधन और कच्चे तेल से बढ़ी मुसीबत

Wholesale Inflation India : मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता का असर अब…

2 hours ago

This website uses cookies.