विधानसभा घेराव करने बलरामपुर से भी जाएंगे कांग्रेसी

अंबिकापुर (thetarget365)। छत्तीसगढ़ में अराजक व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेसजन छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने रायपुर में एकत्रित होंगे। बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव में पहुंचने कार्यकर्ताओं से अपील की है।

जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजन तिवारी ने आज कार्यक्रम हेतु नियुक्त जिला प्रभारी श्रीमती फुल केरिया भगत की उपस्थिति में प्रमुख कांग्रेस जनों की एक बैठक ली। जिसमें कहा गया है कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजन विधानसभा का घेराव करने रायपुर 24 जुलाई को पहुंचेंगे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है की अधिक से अधिक लोग रायपुर पहुंचे ताकि प्रदेश सरकार के खिलाफ रायपुर की सड़कों पर और विधानसभा भवन का घेराव कर प्रदेश के सरकार विरुद्ध जंगी प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में सरकार द्वारा बढ़ते आपराधिक गतिविधियों को दिए जा रहे संरक्षण भ्रष्टाचार और अराजक व्यवस्था के खिलाफ सड़क से सदन तक बेहतर ढंग से आम जनों की बात रखी जा सके। आज की बैठक में पूर्व विधायक डा. प्रीतम राम, ब्लॉक अध्यक्ष रिपूजित सिंहदेव, सुनील सिंह, हरीश मिश्रा, सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, नन्हे गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अश्वनी यादव, पुरनचंद जायसवाल, खोरेन खलखो एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Bulldozer Action : ‘बंगाल को बचाओ, यह उत्तर प्रदेश नहीं’, ममता ने बुलडोजर रोकने को दायर की याचिका

West Bengal Bulldozer Action : पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को एक ऐतिहासिक दृश्य…

57 minutes ago

SIR Phase 3 India : देशभर में शुरू होगा SIR का तीसरा चरण, 16 राज्यों में होगा स्वास्थ्य सर्वे

SIR Phase 3 India : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक…

1 hour ago

Karonda Farming : कम लागत और बंपर मुनाफा, करौंदे की खेती से किसान बदलें अपनी किस्मत

Karonda Farming : आजकल खेती के पारंपरिक तरीकों में लागत बढ़ने और अनिश्चित मुनाफे के…

1 hour ago

AFCAT 2 Notification 2026 : वायु सेना AFCAT 2 नोटिफिकेशन 2026 जारी, ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

AFCAT 2 Notification 2026 : देश सेवा का जज्बा रखने वाले और आसमान की ऊंचाइयों…

1 hour ago

Wholesale Inflation India : थोक महंगाई 42 महीने के उच्च स्तर पर, ईंधन और कच्चे तेल से बढ़ी मुसीबत

Wholesale Inflation India : मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अस्थिरता का असर अब…

1 hour ago

This website uses cookies.