छत्तीसगढ़

सूरजपुर में पत्रकार को फर्जी कोयला तस्करी मामले में फंसाने की साजिश का आरोप, डीजीपी–आईजी से की शिकायत

Surajpur News : सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के महंगई निवासी पत्रकार अखिलेश जायसवाल ने पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा को ज्ञापन सौंपते हुए विश्रामपुर पुलिस और कुछ नामजद पत्रकारों पर उनके खिलाफ फर्जी कोयला तस्करी की कार्रवाई रचने का आरोप लगाया है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता की प्रतिस्पर्धा और आपसी द्वेष के चलते कुछ लोग उन्हें बदनाम करने और झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार 30 दिसंबर 2025 की सुबह बिलासपुर की ओर से आ रहे कोयला लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 4616 को पुलिस द्वारा रोके जाने की सूचना मिली थी। इस पर वे समाचार कवरेज के लिए ग्राम लैंगा के पास पहुंचे, जहां अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।

अखिलेश जायसवाल ने बताया कि राजापुर चौक पर ट्रक चालक और खलासी को उतारकर कुछ लोगों द्वारा हाथ-मुक्कों और डंडों से बेरहमी से पीटा जा रहा था। चालक ने उन्हें दूर से पहचानकर मदद की गुहार लगाई और बताया कि वह संदीप के ट्रक का चालक है तथा बिना किसी स्पष्ट कारण के पिछले एक घंटे से रोका गया है। इस दौरान जब अखिलेश जायसवाल ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की तो पुलिस कर्मियों ने सभी को रोक दिया और थाने ले जाकर पूछताछ की बात कही।

इसके बाद पुलिस ट्रक, चालक-खलासी और अन्य लोगों को थाना विश्रामपुर ले गई। आरोप है कि वहां भी कुछ पत्रकार थाने में घुसकर चालक-खलासी के साथ मारपीट करने लगे, जिससे दबाव और भय का माहौल बनाया जा सके। अखिलेश जायसवाल ने जब थाने में हो रही मारपीट पर सवाल उठाया तो पुलिस ने हस्तक्षेप कर सभी को बाहर किया और जांच का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस को आशंका थी कि घटना की रिकॉर्डिंग हो चुकी है। बाद में सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ तत्व विश्रामपुर थाना और साइबर पुलिस के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उन्हें अवैध कोयला ट्रक छुड़ाने के प्रयास में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। अखिलेश जायसवाल ने स्पष्ट किया कि वे केवल समाचार संकलन के लिए मौके पर गए थे और अनैतिक कृत्य का विरोध किया था। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर साजिश रचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

thetarget365

Recent Posts

Samsung Galaxy S25 Plus 5G : सैमसंग Galaxy S25 Plus 5G पर बंपर छूट, ₹50,000 से कम में खरीदें धांसू फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 Plus 5G : स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी…

21 minutes ago

Congress Protest : रायपुर में बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, टिकरापारा थाने का किया घेराव

Congress Protest : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सियासत…

25 minutes ago

Chhattisgarh Crime : सक्ती जिले में ₹1800 और मोबाइल पासवर्ड के विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh Crime :  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली वारदात सामने…

37 minutes ago

This website uses cookies.