Allegation of conversion : सीतापुर में ईसाई धर्म सभा पर हंगामा, धर्मांतरण के आरोप में पास्टर समेत 6 हिरासत में

Allegation of conversion : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमा गया। नगर पंचायत क्षेत्र के उरांवपारा में आयोजित एक ईसाई धर्म सभा को लेकर हिंदू संगठनों ने बड़ा विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म सभा का आयोजन कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया और अन्य जिलों से आए पास्टर सहित उसके छह साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद सीतापुर थाने के सामने बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और अशिक्षित परिवारों को निशाना बनाकर मिशनरियों द्वारा लगातार धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि “बीमारी ठीक करने” का लालच दिखाकर ग्रामीणों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो कानूनन अपराध है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि उरांवपारा इलाके में एक सभा का आयोजन किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सभा में बाहर से आए पास्टर प्रवचन दे रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा का विरोध किया और पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने पास्टर और उसके छह साथियों को रात में ही थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि धर्मांतरण के सबूत मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सीतापुर विधानसभा आर्थिक रूप से पिछड़े तबके का क्षेत्र माना जाता है। यहां पर आए दिन धर्मांतरण के मामलों को लेकर विवाद खड़ा होता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबी और अशिक्षा के चलते लोग आसानी से बहकावे में आ जाते हैं, जिसका फायदा उठाने की कोशिश की जाती है। यही कारण है कि इस संवेदनशील क्षेत्र में धर्मांतरण का मुद्दा लगातार चर्चा और टकराव का विषय बना हुआ है। यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा है बल्कि सामाजिक-सांप्रदायिक दृष्टिकोण से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि धर्म सभा वास्तव में धार्मिक आस्था तक सीमित थी या फिर इसके पीछे धर्मांतरण की मंशा छिपी थी।

Allegation of conversion : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमा गया। नगर पंचायत क्षेत्र के उरांवपारा में आयोजित एक ईसाई धर्म सभा को लेकर हिंदू संगठनों ने बड़ा विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म सभा का आयोजन कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया और अन्य जिलों से आए पास्टर सहित उसके छह साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ads
Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरघटना के बाद सीतापुर थाने के सामने बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और अशिक्षित परिवारों को निशाना बनाकर मिशनरियों द्वारा लगातार धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि “बीमारी ठीक करने” का लालच दिखाकर ग्रामीणों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो कानूनन अपराध है।

Adst

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर शाम सूचना मिली थी कि उरांवपारा इलाके में एक सभा का आयोजन किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सभा में बाहर से आए पास्टर प्रवचन दे रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा का विरोध किया और पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी।

फिलहाल पुलिस ने पास्टर और उसके छह साथियों को रात में ही थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि धर्मांतरण के सबूत मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सीतापुर विधानसभा आर्थिक रूप से पिछड़े तबके का क्षेत्र माना जाता है। यहां पर आए दिन धर्मांतरण के मामलों को लेकर विवाद खड़ा होता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबी और अशिक्षा के चलते लोग आसानी से बहकावे में आ जाते हैं, जिसका फायदा उठाने की कोशिश की जाती है। यही कारण है कि इस संवेदनशील क्षेत्र में धर्मांतरण का मुद्दा लगातार चर्चा और टकराव का विषय बना हुआ है।

Adst

यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा है बल्कि सामाजिक-सांप्रदायिक दृष्टिकोण से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि धर्म सभा वास्तव में धार्मिक आस्था तक सीमित थी या फिर इसके पीछे धर्मांतरण की मंशा छिपी थी।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst