Amazon LaysOff: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक अमेजन ने अपने लगभग 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम कंपनी की लागत में कटौती और भविष्य की रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।
अमेजन का कहना है कि पिछले कुछ सालों में, खासकर कोरोना महामारी के दौरान, ऑनलाइन शॉपिंग के चरम समय में कंपनी ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की भर्ती की थी। उस दौरान मांग पूरी करने के लिए अत्यधिक भर्ती की गई थी। अब बाजार सामान्य होने और कई क्षेत्रों में मांग पहले जैसी नहीं रहने के कारण, कंपनी अपने खर्चों का प्रबंधन करना चाहती है। इसीलिए कॉर्पोरेट स्टाफ को कम करना पड़ा।
2022 के अंत में भी अमेजन ने लगभग 27,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इस बार 30,000 कर्मचारियों को निकालना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी माना जा रहा है।
अमेजन के पास दुनिया भर में लगभग 15.5 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें वेयरहाउस और डिलीवरी नेटवर्क स्टाफ शामिल है। लेकिन इस बार की छंटनी का मुख्य असर कॉर्पोरेट ढांचे पर पड़ेगा।
कंपनी में लगभग 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारी हैं। इसका मतलब है कि अमेजन अपने लगभग 10% कॉर्पोरेट स्टाफ को कम कर रही है। इससे मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, प्लानिंग और रणनीति जैसी टीमों पर प्रभाव पड़ेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का असर मुख्यतः इन विभागों पर पड़ेगा:
पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी (HR)
डिवाइस और सर्विसेज (जैसे एलेक्सा और अन्य गैजेट्स)
ऑपरेशंस डिवीजन
अमेजन के सीईओ एंडी जेसी पहले ही कंपनी में बढ़ती ब्यूरोक्रेसी को कम करने और मैनेजरों की संख्या घटाने की बात कर चुके हैं। उनका मकसद कंपनी को ज्यादा फुर्तीला और प्रोडक्टिव बनाना है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस छंटनी में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की भूमिका महत्वपूर्ण है। ईमार्केटर के विश्लेषक स्काई कैनेव्स के अनुसार, अमेजन अब अपने कॉर्पोरेट टीमों में AI की मदद से उत्पादकता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
अमेजन का यह कदम यह भी संकेत देता है कि भविष्य में AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण और अधिक नौकरियां कम हो सकती हैं। कंपनी का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के लिए कठिन है, लेकिन इसे कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी माना जा रहा है।अमेजन की यह ‘महाछंटनी’ यह दिखाती है कि टेक्नोलॉजी और AI के बढ़ते उपयोग ने कॉर्पोरेट संरचना में बड़ा बदलाव ला दिया है। कंपनियों को अब अपने कर्मचारियों की संख्या और दक्षता में संतुलन बनाना आवश्यक हो गया है।
Read More: Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट चाल, एसबीआई और एयरटेल में मजबूती
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.