Shreyas Iyer Health: टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर के स्वास्थ्य को लेकर फैंस के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस ICU से बाहर आ चुके हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कैनबरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की कि श्रेयस अब फोन पर टीम के कई खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं और पूरी तरह स्थिर हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया, “श्रेयस पिछले दो दिनों से फोन पर रिप्लाई कर रहे हैं, मतलब वो स्टेबल हैं। डॉक्टर भी उनके साथ हैं। अभी कुछ दिन और ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन वो सभी से बात कर रहे हैं, इसका मतलब सब ठीक है।” श्रेयस की इस स्थिति से टीम के कई खिलाड़ी संतुष्ट हैं, हालांकि कुछ खिलाड़ी मीडिया में अफवाहों को लेकर थोड़ा खफा भी हैं।
सूत्रों के अनुसार, श्रेयस अब सॉलिड खाना खा रहे हैं और मानसिक रूप से भी अच्छे माइंड स्पेस में हैं। उनके परिवार के मिलने से उनकी रिकवरी और तेज होने की उम्मीद है। BCCI के टीम डॉक्टर रिजवान खान श्रेयस के साथ हैं और उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
श्रेयस का परिवार भारत से ऑस्ट्रेलिया आने की प्रक्रिया में है। वीजा के लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि चोट लगने के बाद भी श्रेयस से बात करने की कोशिश की गई थी, हालांकि तब टीम फिजियो कमलेश जैन के जरिए ही बात संभव हो पाई थी।
डॉक्टरों की भाषा में श्रेयस अय्यर को ‘इंपैक्ट इंजरी’ हुई थी, जिसे ‘स्प्लिनिक रप्चर विथ हीमोपीरिटोनियम’ कहा जा रहा है। इस चोट में आंतरिक रक्त स्राव हुआ था। हालांकि, BCCI की तेज एक्शन और फैंस की दुआओं की वजह से श्रेयस अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
स्प्लीन इंजरी खेलों में बहुत रेयर मानी जाती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय खेलों में NFL के खिलाड़ियों जैसे क्रिस सिम्स, राएन क्लार्क, जेसन विटेन और जस्टिन हंटर के साथ भी ऐसा हादसा हुआ है। ऐसे मामलों में चोट जानलेवा भी साबित हो सकती है, लेकिन श्रेयस की स्थिति अब नियंत्रण में है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले श्रेयस की रिकवरी टीम के लिए बड़ी राहत है। उनकी फिटनेस पर BCCI मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है।श्रेयस अय्यर की ICU से बाहर आने की खबर और फोन पर टीम से बातचीत करना फैंस के लिए बड़ी राहत है। सॉलिड खाना खा रहे और मानसिक रूप से स्वस्थ श्रेयस की रिकवरी उनके खेल के लिए भी सकारात्मक संकेत हैं। क्रिकेट फैंस अब उनकी जल्दी वापसी की उम्मीद में हैं।
Read More : Amazon LaysOff: अमेज़न में ‘महाछंटनी’: 30,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की वजह बना AI?
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.