Ambikapur : सरगुजा जिले के उदयपुर वनमंडल अंतर्गत दावा जंगल से एक मार्मिक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नन्हीं मादा भालू शावक की मौत जहरीले सांप के डसने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच के बाद विधिवत पोस्टमार्टम करा शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मामला 2 जुलाई 2025 (बुधवार) का है। डाडगांव सर्किल के दावा जंगल में भालू की मौत की खबर मिलते ही एसडीओ बिजेंद्र सिंह ठाकुर, रेंजर कमलेश राय, वनपाल सरिता भगत, विनोद सिंह, बीट गार्ड विष्णु सिंह, अमरनाथ राजवाड़े, समर्पण लकड़ा, शाहिश कपूर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
भालू शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर लाया गया, जहां पशु चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार कंवर ने जांच की। रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि शावक की मौत किसी जहरीले सर्प के काटने से हुई है।
जांच पूरी होने के बाद वन विभाग की टीम ने नियमानुसार नन्हें भालू का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों के बीच शोक की लहर है। वन विभाग द्वारा समय पर कार्रवाई कर पशु चिकित्सकीय जांच कराना सराहनीय कदम माना जा रहा है।
Read More : S Jaishankar : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का वैश्विक संदेश – जयशंकर क्वाड में बोले ‘एकता और साहस की मिसाल’
Yogendra Yadav : स्वराज इंडिया के संस्थापक और प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने हालिया…
Weather Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत सहित देश…
Benefits of Soaked Dates : स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स की…
Adhik Maas 2026 : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में समय की गणना अत्यंत वैज्ञानिक…
Aaj Ka Rashifal 06 May 2026: आज का दिन ग्रहों की एक नई और ऊर्जावान…
Vat Savitri Vrat 2026 : सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है,…
This website uses cookies.